एक्सप्लोरर

पांड्या और राहुल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, BCCI के लोकपाल ने पेश होने के लिए नोटिस भेजा

जनवरी के शुरुआती हफ्ते में पांड्या और राहुल कॉफी विद करण शो में पहुंचे थे. शो टेलीकास्ट होने के बाद ही ये दोनों खिलाड़ी विवादों में घिर गए.

टीवी शो 'कॉफी विद करण' की वजह से विवादों में आए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और के एल राहुल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट की ओर से मामले की जांच के नियुक्त किए गए लोकपाल डी के जैन ने पांड्या और राहुल को अपने विवादित बयान पर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है. इससे पहले विवाद के तूल पकड़ने पर सीओए ने दोनों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था. हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया. डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने की बात बताई है. जैन ने कहा, ''मैंने हार्दिक और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए पिछले हफ्ते नोटिस भेजा था.'' दोनों खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. यह साफ नहीं हो पाया है कि नोटिस मिलने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों से संपर्क किया है या नहीं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश हो सकते हैं. मामले की जांच जल्दी पूरी होने के लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष रखना जरूरी है. जैन ने आगे कहा, ''मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है. अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं.'' जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था. लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget