एक्सप्लोरर

डोप टेस्ट में फेल हुए यूसुफ पठान पर 5 महीने का बैन, IPL में होंगे शामिल

लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे टीम इंडिया के ऑल-राउंडर यूसुफ पठान को एक बड़ा झटका लगा है. यूसुफ पठान पिछले साल डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. जिसपर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने यूसुफ पर 5 महीनों का बैन लगाया है.

नई दिल्ली: लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे टीम इंडिया के ऑल-राउंडर यूसुफ पठान को एक बड़ा झटका लगा है. यूसुफ पठान पिछले साल डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. जिसपर कार्रवाई करते हुए बीसीसीआई ने यूसुफ पर 5 महीनों का बैन लगाया है. हालांकि पिछले साल का मामला होने की वजह से ये बैन इसी महीने की 14 तारीख को खत्म होने जा रहे हैं. एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बीसीसीआई ने कहा, 'डोपिंग के आरोपों में यूसुफ पठान सस्पेंड किए गए हैं. उन्होंने अंजाने में खांसी के सिरप में पाएं जाने वाले निषिध पदार्थों का सेवन किया है.' दरअसल यूसुफ ने ब्रोजिट नाम की दवा का सेवन किया था. इस दवा में प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल होता है. किसी भी खिलाड़ी को यह दवा लेने के लिए पहले से ही अनुमति लेनी पड़ती है. लेकिन दवा लेने से पहले न तो यूसुफ पठान ने ही इजाजत ली और न ही बड़ौदा टीम के डॉक्टर ने. बीसीसीआई ने बताया कि '35 साल का इस ऑल-राउंडर ने पिछले 16 मा्र्च को बीसीसीआई की एंटी डोपिंग टेस्ट के लिए अपने यूरिन का सेम्पल दिया था. जिसकी जांच में उस सैम्पन में 'वाडा' के द्वारा बैन किया गया टरबुटालाइन पदार्थ पाया गया.' लेकिन अंजाने में लिए गए इस पदार्थ पर बीसीसीआई ने नर्मी का रूख दिखाते हुए उनको 5 महीने की सज़ा सुनाई. साथ ही यूसुफ आईपीएल में हिस्सा ले सकें इसके लिए उन्होंने उनकी सज़ा शुरू होने की तारीख को 28 अक्टूबर से पीछे ले जाते हुए 15 अगस्त से शुरू किया गया जो कि आने वाली 14 जनवरी को खत्म होगी. इससे ये बादल भी छंट गए हैं कि वो आईपीएल का हिस्सा होंगे. आईपीएल की निलामी इसी महीने की 27-28 जनवरी को है. जिसमें वो बोली के लिए हाज़िर रहेंगे. सज़ा के एलान के बाद यूसुफ पठान ने कहा, 'भारत और मेरे गृह राज्य बड़ौदा के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है, इसलिए मैं ऐसा कोई भी काम नहीं करूंगा जिससे मेरी मातृभूमि या बड़ौदा की बदनामी हो.' इसके अलावा पठान ने कहा, 'भविष्य में मैं ज्यादा सतर्क और बीसीसीआई की एंटी डोपिंग हेल्पलाइन को देखकर किसी भी दवा का सेवन करूंगा.' यूसुफ पठान ने भारत के लिए कुल 57 वनडे और 22 टी20 मुकाबले खेले हैं. इससे पहले साल 2013 दिल्ली के प्रदीप सांगवान को भी डोप टेस्ट में 18 महीने की सज़ा सुनाई गई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा, बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
फीफा विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा, बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
एमएस धोनी नहीं हैं टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तान, दूसरे स्थान पर सूर्या; देखें विराट कोहली का नंबर
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget