एक्सप्लोरर

Australian Open 2021: नाओमी ओसाका ने रचा इतिहास, दूसरी बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम

Australian Open 2021: नाओमी ने फाइनल मुकाबले में जेनिफर ब्राडी को 6-4 और 6-3 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया.

Australian Open 2021: जापान की 23 साल की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. नाओमी ने फाइनल मुकाबले में जेनिफर ब्रैडी को 6-4 और 6-3 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब अपने नाम किया. यह उनके करियर का चौथा ग्रैंडस्लैम है. इससे पहले नाओमी 2018 में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं.

दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली 12वीं महिला खिलाड़ी बनी नाओमी

23 साल की नाओमी ओसाका दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली 12वीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ओसाका ने अमेरिका की ही सेरेना विलियम्स को 6-3 और 6-4 से हराया था. इस हार के साथ ही सेरेना का रिकॉर्ड 24वें महिला सिंगल ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना टूट गया था.

फाइनल मुकाबले में फेवरेट थी नाओमी

सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स जैसी बड़ी खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंची नाओमी ओसाका मुकाबले की फेवरेट थी. वहीं जेनिफर ब्रैडी पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची थी. इससे पहले पिछले साल नाओमी ओसाका ने ही ब्रैडी को यूएस ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में हराया था.

जापान की नाओमी ओसाका ने महिला एकल फाइनल में जेनिफर ब्रैडी को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब अपनी झोली में डाला जो उनकी चौथी ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी है. ओसाका ने ग्रैंडस्लैम में आठवीं बार खेलते हुए चौथा खिताब जीता, उन्होंने फाइनल में लगातार छह गेम हासिल कर 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की.

अपनी मजबूत सर्विस से ओसाका ने छह ऐस जमाकर मेजर फाइनल्स का स्कोर 4-0 किया और मोनिका सेलेस के 30 साल पहले इस तरह से अपना करियर शुरू करने के बाद वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं. ओसाका ने पिछले साल अमेरिकी ओपन खिताब जीता था. उन्होंने 2018 में अमेरिकी ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन की ट्राफी हासिल की थी. 23 साल की ओसाका का जन्म जापान में हुआ लेकिन जब वह तीन वर्ष की थी अपने परिवार के साथ अमेरिका बस गयी थीं.

वहीं 25 साल की अमेरिकी खिलाड़ी ब्रैडी अपना पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही थीं. जब वह जनवरी में आस्ट्रेलिया आयी थी तो उन्हें फ्लाइट में किसी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के कारण 15 दिन कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ा था.

स्टेडियम में करीब 7,500 दर्शकों को बैठने की अनुमति दी गयी जबकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक टूर्नामेंट के शुरू में दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था. केवल दो सक्रिय महिला खिलाड़ियों के पास ही ओसाका से ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब हैं और वो हैं सेरेना विलियम्स (23) और वीनस विलियम्स (सात).

यह भी पढ़ें- 

डिप्रेशन से निकलने में सचिन ने की थी विराट कोहली की मदद, अब मास्टर ब्लास्टर बोले- मुझे तुम पर गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget