एक्सप्लोरर

एशेज सीरीज: 18 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैड की धरती पर जीती एशेज, स्मिथ-कमिंस जीत के हीरो बने

ENG vs AUS: 2001 में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव वॉ की अगुवाई में इंग्लैंड की धरती पर एशेज अपने नाम की थी.

AUS vs ENG: आस्ट्रेलिया ने ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. आस्ट्रेलिया ने पिछली बार एशेज सीरीज जीती थी और इस बार भी उसने अब 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बाद अब एशेज आस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगा. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 18 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर एशेज जीतने में कामयाब रही है. ऑस्ट्रेलिया की जीत में तेज गेंदबाज पैट कमिंस (43 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई.

इंग्लैंड अब अगर पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच जीतता भी है तो वह केवल सीरीज 2-2 से बराबर ही कर सकती है, लेकिन वह आस्ट्रेलिया से एशेज नहीं छीन सकती है. आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी और फिर उसने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 301 रन पर ऑलआउट करके 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.

पहली पारी में मिली थी निर्णायक बढ़त

आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य रखा. मेजबान इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य के जवाब में 91.3 ओवरों में 197 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह आस्ट्रेलिया ने 185 रनों से चौथा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया.

इंग्लैंड ने चायकाल के बाद छह विकेट पर 166 रन से आगे खेलना शुरू किया. मेजबान टीम ने बटलर के रूप में अपना सबसे अहम विकेट खो दिया. बटलर को जोश हैजलवुड ने बोल्ड किया. बटलर ने 111 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए. बटलर का विकेट 172 के स्कोर पर गिरा.

स्मिथ बने जीत के हीरो

बटलर के आउट होने के बाद मेजबान टीम ने 173 के स्कोर पर जोफरा आर्चर(1) के रूप में आठवां, 196 के स्कोर पर जैक लीच (12) के रूप में नौंवा और 197 के रूप में क्रैग ओवर्टन (21) के रूप में अपना 10वां विकेट खो दिया. मेजबान इंग्लैंड के लिए उसकी दूसरी पारी में जोए डेनली ने सर्वाधिक 53 रन बनाए. उनके अलावा जेसन रॉय ने 31, जॉनी बेयरस्टो ने 25 और बेन स्टोक्स तथा जोफरा आर्चर ने एक-एक रनों का योगदान दिया. सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स और कप्तान जोए रूट खाता खोले बिना आउट हुए.

आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने दूसरी पारी में चार, नाथन लॉयन ने और जोश हेजलवुड ने दो-दो जबकि मिशेल स्टार्क और मार्नस लाबुशाने ने एक-एक विकेट लिए. मैच की पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

US Open Final: राफेल नडाल ने जीता 19वां ग्रैंड स्लैम, फाइनल में रूस के मेदवेदेव को हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget