एक्सप्लोरर

Asian Cup 2022 TT: मनिका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी, चीनी ताइपे की खिलाड़ी को हराया

Manika Batra India: स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शुक्रवार को एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई.

Asian Cup 2022 Table Tennis Manika Batra: भारत की टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए एशियन कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी चेन सू यू को 4-3 से हराया. मनिका इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने महिला एकल मुकाबले में चीनी ताइपे की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की. 

मनिका ने विश्व की 23वें नंबर की रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की खिलाड़ी चेन सू यू पर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने उसे 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से हराया. मनिका इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गईं. उनको लेकर ट्विटर पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मनिका इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल का प्रदर्शन कर चुकी हैं. मनिका ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था. मनिका सेमीफाइनल में कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी.

गौरतलब है कि मनिका कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में विमेन्स टीम और सिंगल्स के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता था. इसके साथ ही उन्होंने 2018 में विमेन्स डबल्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. मनिका ने एशियन गेम्स 2018 में भी मेडल जीता था. उन्होंने जकार्ता में आयोजित हुए टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. वे साउथ एसियन गेम्स में तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खास रणनीति अपनाएंगे शुभमन गिल, बताया क्या होगा 'गेम प्लान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget