एक्सप्लोरर

World Cup 2019: ट्विटर पर माइकल वॉन से भिड़े गिलक्रिस्ट, कहा- इडियट

जंग की शुरुआत माइकल वॉन के ट्वीट से शुरू हुई जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम का मजाक उड़ाया था. इसके बाद गिलक्रिस्ट को उनका यह ट्वीट नागवार गुजरा और उन्होंने वॉन को जवाब में ट्विटर पर मूर्ख कह डाला.

नई दिल्ली: मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मैच में जिस तरह मैदान पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिल रही थी उसी तरह मैदान के बाहर भी दिग्गजों की जंग जारी थी.

मुकाबले में जैसे-जैसे इंग्लैंड ने शिकंजा कसना शुरू किया, वैसे-वैसे दोनों टीमों के पूर्व खिलाड़ी भी उलझते नजर आए. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट थे. दोनों के बीच ट्विटर वार की शुरुआत माइकल वॉन के एक ट्वीट से हुई, जिसका गिलक्रिस्ट ने तीखा जवाब दिया.

दरअसल जब मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज विकेट निकालने में असफल हो रहे थे और इंग्लैंड के बल्लेबाज डटकर खेल रहे थे तो वॉन ने ट्वीट किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक पर तंज कसते हुए उन्हें नंगे पांव गेंदबाजी करने की सलाह दे डाली.

उनके इसी ट्वीट का जवाब गिलक्रिस्ट ने बड़े तीखे अंदाज में दिया और उन्हें इडियट (Idiot) कह दिया. इसके बाद भी माइकल वॉन चुप नहीं हुए, उन्होंने एक और उन्होंने एक और ट्वीट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम की खिल्ली उड़ाई.

वॉन ने दूसरे अटैक का गिल्ली ने भी खूब जवाब दिया.ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय द्वारा अंपायर से बहस करने को लेकर मिली सजा पर तंज कसते हुए कहा, ' वेरी गुड कैप्टन (माइकल वॉन), मैं आशा करता हूं संडे को आप ओपनिंग करने के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि जेसन रॉय नहीं खेल पाएंगे.'

बता दें कि कल खेले गए सेमीफानल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 32.1 ओवरों में 2 विकेट पर ही हासिल कर लिया. अब रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में विश्वकप 2019 का फाइनल खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget