एक्सप्लोरर

WORLD RECORD: सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बने कोहली

बल्लेबाज के तौर पर हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर इतिहास में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं.

नई दिल्ली: बल्लेबाज के तौर पर हर दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर इतिहास में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को अपने नाम किया. कोहली ने इस मैच में अपने करियर का और कप्तान के तौर पर छठा दोहरा शतक जड़ा. वह सर्वाधिक दोहरे शतक लगाने वाले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा है. लारा के नाम कप्तान के तौर पर पांच दोहरे शतक हैं. इस सूची में तीसरे नंबर पर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और कप्तान डॉन ब्रैडमेन और माइकल क्लार्क के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं. वहीं कोहली ने एक बल्लेबाज के तौर पर दोहरे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. इन दोनों दिग्गजों के नाम भी छह-छह दोहरे शतक हैं. राहुल द्रविड़ के नाम पांच दोहरे शतक हैं. वहीं कोहली ने इस मैच में विनोद कांबली की भी बराबरी की है. कांबली ने 1993 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो दोहरे शतक लगाए थे. उनके बाद कोहली ने लगातार दो दोहरे शतक जड़े हैं. उन्होंने नागपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 213 रनों की पारी खेली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'पाक से कोई मुकाबला नहीं, भगवा जर्सी का फैसला...', हॉकी कोच की ABP से बातचीत
'पाक से कोई मुकाबला नहीं, भगवा जर्सी का फैसला...', हॉकी कोच की ABP से बातचीत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget