हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीपंजाबDeep Sidhu Death: जब हादसा हुआ तब क्या कर रही थी दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड? पुलिस से पूछताछ में सामने आई ये बात
Deep Sidhu Death: जब हादसा हुआ तब क्या कर रही थी दीप सिद्धू की गर्लफ्रेंड? पुलिस से पूछताछ में सामने आई ये बात
Written By : ABP Live | Updated at : 16 Feb 2022 05:31 PM (IST)
दीप सिद्धू-रीना राय
1/7
Deep Sidhu Death: पंजाबी के जाने-माने एक्टर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) ने 15 फरवरी की रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल सोनीपत के पास हुए एक सड़क हादसे में दीप सिद्धू की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त दीप के साथ उनकी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस रीना राय (Reena Rai) भी मौजूद थीं. हालांकि उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. जिसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की और पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी हुए.
2/7
इस मामले में जानकारी देते हुए सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि दीप सिद्धू की महिला मित्र रीना राय 13 जनवरी को ही अमेरिका से भारत आई थीं और दोनों गुरुग्राम में कहीं ठहरे हुए थे.
3/7
14 फरवरी को दोनों ने साथ में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया और फिर 15 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे के आसपास गुरुग्राम से चलने के बाद बादली टोल से इन्होंने केएमपी का रास्ता पकड़ा था.करीब 8:00 बजे जब ये लोग केएमपी पर खरखोदा के पास पहुंचे तभी उनका एक्सीडेंट हो गया.
4/7
हालांकि पुलिस के मुताबिक शुरुआती तफ्तीश में ये मामला हादसे का ही लग रहा है. बताया जा रहा है कि केएमपी पर 22 टायर का एक ट्रक जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दीप की स्कोर्पियो गाड़ी 22 टायर ट्रक में जा घुसी.
5/7
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीप सिद्धू की महिला मित्र ने अभी तक की पूछताछ में ये बताया है जिस समय हादसा हुआ उसकी आंख लग गई थी. हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी करीब 25 से 30 मीटर तक घसीटती चली गई.
6/7
जिसमें उसके आगे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस के मुताबिक दीप सिद्धु के साथ मौजूद रीना राय ने ही हादसे के बाद अपने कुछ जानकारों को फोन किया जिन्होने यहां आस-पास मौजूद जानकारों को इत्तला दी.
7/7
फिर केएमपी पर मौजूद एंबुलेंस और लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को अस्पताल से ही इस हादसे की जानकारी मिली थी. फिलहाल ट्रक का ड्राइवर अभी फरार है.