एक्सप्लोरर
Yami Gautam: फिल्म Bhoot Police के प्रमोशन में व्हाइट साड़ी पहनकर पहुंचीं Yami Gautam, Flaunt किए ट्रेडिशनल 'Dejhoor' Earrings
यामी गौतम ईयरिंग्स
1/7

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने 4 जून को शादी के सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद से ही यामी अपने लुक को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं. उनकी शादी हिमाचली रीति रिवाजों के साथ हुई हैं. यामी नई नवेली दुल्हन की तरह अपनी शादीशुदा जिन्दगी इंजॉय कर रही हैं. उन्हें अब भी लाल चूड़े, माथे पर सिंदूर और उनके ट्रेडिशनल ईयरिंग्स के साथ देखा जा सकता है. शादी के कुछ दिन बाद से ही वो शूटिंग पर वापस लौट आईं थी और इन दिनों वो अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. मंगलवार को यामी को उनकी फिल्म के प्रमोशन के दौरान स्पॉट किया गया जहां वो क्रीम कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी. लेकिन सबका ध्यान गया उनके ट्रेडिशनल डेझूर इयरिंग्स पर.
2/7

यामी गौतम यहां अपने ट्रे़डिशनल डेझूर इयरिंग्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं. दरअसल शादी के बाद से उन्हें कई बार डेझूर इयरिंग्स के साथ देखा गया है. दरअसल ये कश्मीरी ट्रेडिशनल ईयरिंग्स हैं जिसे लड़कियां अपनी शादी के बाद पहनती हैं. ये ससुराल से दिए गए तीनऑर्नामेंट्स देझूर, अत्तूर और अताह को मिलाकर बनाया जाता है.
Published at : 02 Sep 2021 11:05 AM (IST)
और देखें

डॉ. वर्तिका नन्दाजेल सुधारक, मीडिया शिक्षक और लेखिका
Opinion


























