एक्सप्लोरर
‘शादी तुमसे..रोमांस भाई से, फ्लॉप होगी ये फिल्म’, जब ‘जुदाई’ की रिलीज पर लोगों ने कसे थे बोनी कपूर पर ताने
Sridevi Movie Kissa: बॉलीवुड की सुपरस्टार रही श्रीदेवी कुछ सालों पहले दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. लेकिन फैंस उनके बारे में आज भी छोटी से छोटी बात जानने के लिए एक्साइटिड रहते हैं.
ऐसे में आज हम आपके लिए श्रीदेवी की उस फिल्म का किस्सा लेकर आए हैं. जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के साथ जमकर रोमांस किया था और इसी की वजह से उनके पति को लोगों के खूब ताने भी सुनने पड़े थे.
1/7

दरअसल बात कर रहे हैं श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला की सुपरहिट फिल्म ‘जुदाई’ की. जिसने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस फिल्म की वजह से एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर ने कई लोगों के ताने सुने थे. साथ ही उनसे ये भी कहा गया था कि ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप होने वाली है.
2/7

इसका खुलासा खुद बोनी कपूर ने ही एक इंटरव्यू में किया था. फिल्ममेकर ने बताया था कि जब ये फिल्म रिलीज होने वाली थी तो लोंगो ने उनसे कहा था कि ये फिल्म तो फ्लॉप होगी.
Published at : 02 Apr 2024 09:06 PM (IST)
और देखें




























