एक्सप्लोरर

Car Tips for Summer: गर्मी के मौसम में अपनी कार को दें स्पेशल ट्रीटमेंट, अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स  

ज्यादा गर्मी बैटरी के केमिकल स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है, जिससे बैटरी खराब हो सकती है. इसलिए, अगर बैटरी पुरानी या थोड़ी कमजोर है, तो उसे बदल देना ही बेहतर है.

Car Care Tips: इस समय पूरे भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है. इसलिए ऐसे मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी कार के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना जरूरी है. इसलिए आज हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार को गर्म और कठोर मौसम में भी स्वस्थ रख सकते हैं.

इंजन ऑयल लेवल करें चेक

इंजन ऑयल एक बेहद जरूरी चीज है जो इंजन के पुर्जों के बीच घर्षण को कम करता है और इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है. इसलिए यदि काफी समय से अगर आपने इंजन ऑयल चेंज नहीं किया है, तो यह सलाह दी जाती है कि ऑयल चेंज करवा लें. नया ऑयल और ऑयल फिल्टर पुराने ऑयल की तुलना में इंजन को ज्यादा ठंडा रखने में मदद करेंगे.

इंजन कूलेंट टॉप-अप

कार को ठंडा रखने के लिए रेडिएटर एक महत्वपूर्ण चीज है, जो गर्मी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कूलेंट का इस्तेमाल करता है. इसलिए गर्मियों में कूलेंट लेवल को चेक करना बहुत जरूरी है. इसे चेक करना आसान है, आपको बस स्टोरेज टैंक को देखना है जिसमें अधिकतम और न्यूनतम लेवल इंडिकेटर है. अगर लेवल कम है तो आपको इसे टॉप-अप करने की जरूरत है. इसके अलावा, अगर कूलेंट में चिपचिपापन कम है, तो रेडिएटर को फ्लश करना और उसमें नया कूलेंट डालना ही उचित है.

बैटरी की जांच

ज्यादा गर्मी बैटरी के केमिकल स्ट्रक्चर को प्रभावित कर सकती है, जिससे बैटरी खराब हो सकती है. इसलिए, अगर बैटरी पुरानी या थोड़ी कमजोर है, तो उसे बदल देना ही बेहतर है. गर्मियों में नई बैटरी हमेशा ज़्यादा प्रभावी होती है क्योंकि गर्मियों में AC का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है. नई बैटरी के साथ, आपको बैटरी के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टर्मिनल को भी साफ रखना चाहिए.

टायर की स्थिति करें चेक

गर्मियों में आपके कार के टायर बहुत अधिक प्रभावित हो सकते हैं. दिन में गर्म और रात में ठंडे तापमान पर चलने से टायर बहुत ज्यादा घिस सकते हैं. इसलिए टायर में सही प्रेशर होना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि गर्मियों में अंदर की हवा ज़्यादा फैलती है और लंबी दूरी को ड्राइव पर टायर फट सकता है. इसलिए, टायर में ज्यादा हवा न भरें, लेकिन ध्यान रहे कम हवा भी न भरें क्योंकि इससे टायर की साइडवॉल पर दबाव पड़ता है, जिससे टायर और भी ज्यादा खराब हो सकते हैं. अगर आपके टायर पुराने हैं, तो गर्मी के मौसम से ठीक पहले उन्हें बदलवाना बेहतर उपाय है.

छाया में करें पार्क

सीधी धूप न केवल कार के बाहरी हिस्से को बल्कि अंदरूनी हिस्से, खासकर प्लास्टिक को भी नुकसान पहुंचाती है. इसलिए कार को छाए में पार्क करना सबसे बेहतरीन उपाय है. अगर आपको छाया नहीं मिलती है, तो आप डैशबोर्ड पर एक रिफ़्लेक्टिव शीट लगा सकते हैं. इससे कार में सीधी धूप नहीं आती. साथ ही आप खिड़कियों को थोड़ा नीचे भी कर सकते हैं ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके.

यह भी पढ़ें -

न्यू लॉन्च इन 2 कारों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं ग्राहक, मिड-स्पेक वेरिएंट की है सबसे ज्यादा डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget