एक्सप्लोरर
July 2023 Lucky Zodiac Sign: 4 दिन बाद बदल जाएगी इन लोगों की तकदीर, 5 राशियों के लिए जबरदस्त रहेगा जुलाई का महीना
July 2023 Lucky Zodiac Sign:4 दिन बाद जुलाई माह शुरू होने वाला है. जुलाई में 3 बड़े ग्रहों का गोचर होगा. ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों के लिए यह शुभ रहेगा.
जुलाई राशिफल 2023
1/6

जुलाई महीने में पहला गोचर 1 जुलाई को होगा. इस दिन मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 7 जुलाई को शुक्र ग्रह का गोचर भी सिंह राशि में होगा और 8 जुलाई को बुध ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे. इस तरह के ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 5 राशियों को इसका शुभ प्रभाव मिलेगा, जिससे कि जुलाई का महीना इनके लिए खास रहेगा.
2/6

मेष राशि (Aries): जुलाई का महीना मेष राशि वाले लोगों के लिए शुभ रहने वाला है. इस माह लाभ की स्थिति बनेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी. आर्थिक लाभ तो होगा. लेकिन निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें तो बेहतर रहेगा.
Published at : 27 Jun 2023 07:15 AM (IST)
और देखें



























