एक्सप्लोरर

विदेशों में फीका रहा Zomato का 'स्वाद', अमेरिका, UK के बाद अब लेबनान में भी बिजनेस का शटर डाउन

Zomato News: फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय कारोबार बंद कर दिए हैं. पिछले साल अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर का शटर गिराने के बाद अब लेबनान भी इस सूची में शामिल हो गया है.

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने अपने सभी अंतरराष्ट्रीय कारोबार बंद कर दिए हैं. पिछले साल अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर का शटर गिराने के बाद अब लेबनान भी इस सूची में शामिल हो गया है. फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी जोमैटो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना बिजनेस जारी रखेगी लेकिन फूड डिलिवरी के तौर पर नहीं बल्कि डाइनिंग आउट बिजनेस के तौर पर. 

जोमैटो के चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर (सीईओ) दीपेंद्र गोयल ने कहा, 'हम अपना संचालन लेबनान में भी बंद कर रहे हैं, जो हमारा इकलौता इंटरनेशनल बिजनेस (यूएई में डाइनिंग आउट के अलावा) बचा था. पिछले साल हमने अपने बाकी सभी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस संचालन बंद कर दिए हैं. '

10 नवंबर को जारी ज़ोमैटो की तिमाही फाइनेंशियल स्टेटमेंट के अनुसार, कंपनी ने रिपोर्ट करने योग्य सेगमेंट के रूप में तीन भौगोलिक क्षेत्रों की पहचान की है. ये हैं- भारत और संयुक्त अरब अमीरात और बाकी देश (Rest of World) जिनमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया, यूएसए, लेबनान, तुर्की, क्रेज, स्लोवाकिया, पोलैंड, कतर, आयरलैंड. 

भारत राजस्व के मामले में जोमैटो के लिए सबसे बड़ा बाजार है. इसके बाद यूएई का नंबर आता है. पिछले से जुलाई से सितंबर तिमाही में भारत से जोमैटो को 387.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इस साल इसी अवधि में आंकड़ा 981 करोड़ रुपये है. वहीं यूएई में साल 2020 में 25 करोड़ का मुनाफा हुआ था. जबकि इस साल यह बढ़कर 33 करोड़ हो गया है. हालांकि बाकी के देशों में साल 2020 में जुलाई से सितंबर अवधि में कंपनी को 11 करोड़ का मुनाफा हुआ था, जो इस साल घटकर 9.7 करोड़ रुपये हो गया है.

कंपनी ने अपने वित्तीय लेखा-जोखा में बताया कि जोमैटो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और जोमैटो आयरलैंड लिमिटेड (लेबनान ब्रांच) के बंद हो जाने के बाद लेबनान मार्केट से बाहर निकलना पड़ा. गौरतलब है कि सिंगापुर में जोमैटो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, ब्रिटेन में जोमैटो यूके लिमिटेड और अमेरिका में नेक्टेबल इंक को पिछली तिमाही में बंद किया गया था. टैक्स चुकाने से पहले कम से कम इस वक्त यूएई ही जोमैटो के लिए मुनाफे वाला बाजार बचा है. 

ये भी पढ़ें

 Mutual Fund: इन स्कीम्स के निवेशक हो गए मालामाल, 128 फीसदी तक मिला रिटर्न

Multibagger stock Tips: 2021 में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया करीब 290 फीसदी रिटर्न, क्या आप लगाएंगे दांव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाज रोकने...'
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाज रोकने...'
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget