एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: योग गुरु रामदेव बोले- संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर देश का भला नहीं कर सकते

Agnipath Protest: बाबा रामदेव ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया करते हुए कहा कि सरकार की किसी योजना के खिलाफ सड़क पर उतरकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना राष्ट्रद्रोह है.

Agnipath Scheme Violence: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का समर्थन किया है. योग गुरु रामदेव ने अग्निपथ योजना के खिलाफ देशव्यापी हिंसक प्रदर्शन को लेकर कहा कि सार्वजनिक संपत्ति (Public Property) को नुकसान पहुंचाकर सेना (Army) में जाकर देश का भला नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार से सरकार की किसी योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना राष्ट्रद्रोह है. बाबा रामदेव ने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस मसले पर धीरज रखना चाहिए, सरकार इस दिशा में कोई ना कोई हल अवश्य निकालेगी. 

योग गुरु बाबा रामदेव ने मोदी सरकार (Modi Government) की अग्निपथ योजना के खिलाफ मचे बवाल के बीच इस योजना का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वह अग्निपथ योजना का समर्थन करते हैं. बाबा रामदेव ने कहा सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहंचाने वाले सभी लोग महात्मा गांधी के अहिंसा वाले देश से नहीं हैं. देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है. यदि किसी को सरकार की नीति से एतराज है तो वह शांतिपूर्वक ढंग से अपनी बात सरकार के समक्ष रख सकता है. लेकिन अपनी बात रखने के लिए ट्रेनों को आग लगाना और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है.

सेना में भर्ती के लिए सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था. इस योजना के ऐलान के साथ ही इस पर बवाल शुरू हो गया. देशभर के कई राज्यों में सेना में भर्ती के लिए सरकार की नई नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. कई राज्यों से हिंसक प्रदर्शन की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. बिहार में अग्निपथ योजना का सबसे अधिक विरोध देखने को मिल रहा है. बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. एयतियातन रेलवे ने आज करीब 350 ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया है. साथ ही बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा सोमवार को बंद रहेगी. वहीं दूसरे राज्यों में भी नौजवान सरकार की इस नीति के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस योजना के विरोध के बीच अब कई संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. भारत बंद (Bharat Bandh) के ऐलान के बाद राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. 

इसे भी पढ़ें-

Agnipath Scheme के विरोध में भारत बंद का एलान, एक्शन में राज्य सरकारें, नई भर्ती स्कीम वापस लेने से इनकार, 10 बड़ी बातें

Agnipath Scheme: ‘ऑल इंडिया ऑल क्लास’ के आधार पर भर्ती, 48 लाख का बीमा... जानें थलसेना में भर्ती को लेकर नए नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget