एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: दुनियाभर में अबतक 50 लाख लोग संक्रमित, सवा 3 लाख की हो चुकी है मौत

दुनियाभर में 19 लाख से ज्यादा लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है.

Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता ही जा रहा है. दुनिया के 213 देशों में पिछले 24 घंटे में 94,751 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 4,570 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 50 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 24 हजार 535 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 19 लाख 56 हजार 316 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 68 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 11 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 34 लाख है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और करीब एक तिहाई से ज्यादा मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद यूके में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. जहां 35,341 लोगों की मौतों के साथ कुल 248,818 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है. इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, ब्राजील, कनाडा जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

  • अमेरिका: केस- 1,570,583,            मौतें- 93,533
  • रूस: केस- 299,941,                       मौतें- 2,837
  • स्पेन: केस- 278,803,                      मौतें- 27,778
  • ब्राजील: केस- 271,885,                   मौतें- 17,983
  • यूके: केस- 248,818,                        मौतें- 35,341
  • इटली: केस- 226,699,                     मौतें- 32,169
  • फ्रांस: केस- 180,809,                      मौतें- 28,022
  • जर्मनी: केस- 177,827,                     मौतें- 8,193
  • टर्की: केस- 151,615,                         मौतें- 4,199
  • ईरान: केस- 124,603,                      मौतें- 7,119

10 देशों में एक लाख से ज्यादा केस

स्पेन, इटली, यूके, रूस, ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा पांच देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. अमेरिका समेत इन 11 देशों में कुल 33 लाख 14 हजार केस हैं. अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पांच देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 93 हजार पार कर गया है. चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका.

ये भी पढ़ें-

विशेष: अमेरिका का 'ब्रह्मास्त्र'-अमेरिका के एक ही वार से कैसे ध्वस्त हो जाएगा चीन? विश्व स्वास्थ्य सभा में चीन को झटका, कोरोना वायरस के मानव शरीर में फैलने की होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी शक्तियों के बारे में...' , ट्रंप के पाषाण युग वाले बयान पर ईरान का पलटवार, कहा- आपके पास अधूरी जानकारी
'हमारी शक्तियों के बारे में...' , ट्रंप के पाषाण युग वाले बयान पर ईरान का पलटवार, कहा- आपके पास अधूरी जानकारी
US-Iran War: ईरानी सेना की बर्बादी, सत्ता परिवर्तन से परमाणु क्षमता के नष्ट तक... 20 मिनट के भाषण में 10 बड़े झूठ का पर्दाफाश
ईरानी सेना की बर्बादी, सत्ता परिवर्तन से परमाणु क्षमता के नष्ट तक... 20 मिनट के भाषण में झूठ का पर्दाफाश
US Israel Iran War Live: 'दुश्मनों के लिए होर्मुज युद्ध के बाद भी नहीं खोलेंगे', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान का बड़ा फैसला
Live: 'दुश्मनों के लिए होर्मुज युद्ध के बाद भी नहीं खोलेंगे', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान का बड़ा फैसला
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फ्रांस, इटली, स्पेन और ब्रिटेन के लिए भी खोलेंगे होर्मुज रूट...', ईरान के खिलाफ जंग में नहीं दिया ट्रंप का साथ, मुज्तबा ने यूरोप को दे दिया तोहफा?
'फ्रांस, इटली, स्पेन और ब्रिटेन के लिए भी खोलेंगे होर्मुज रूट...', ईरान के खिलाफ जंग में नहीं दिया ट्रंप का साथ, मुज्तबा ने यूरोप को दे दिया तोहफा?
'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें या फिर संन्यास ले लें', अवध ओझा बोले- 'चाहे 4 दिन के लिए…'
'नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें या फिर संन्यास ले लें', अवध ओझा बोले- 'चाहे 4 दिन के लिए…'
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
'आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य...', बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार
Entertainment News Live: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, ‘भूत बंगला’ की नई डेट OUT, ‘रामायण’ टीजर ट्रेंड में
Live: ‘धुरंधर 2’ की बंपर कमाई ने ‘भूत बंगला’ के मेकर्स को डराया, न्यू रिलीज डेट अनाउंस
आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कहां देखें लाइव
आज कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और कहां देखें लाइव
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
राजस्थान के इस शख्स ने 15 रुपये के आंवले से कमाए करोड़ों, सक्सेस स्टोरी कर देगी इंस्पायर
राजस्थान के इस शख्स ने 15 रुपये के आंवले से कमाए करोड़ों, सक्सेस स्टोरी कर देगी इंस्पायर
कैंपस दूर नहीं लेकिन सपने अब भी दूर, GEN-OBC की तुलना में कॉलेजों में SC-ST आवेदन अब भी कम
कैंपस दूर नहीं लेकिन सपने अब भी दूर, GEN-OBC की तुलना में कॉलेजों में SC-ST आवेदन अब भी कम
Embed widget