एक्सप्लोरर

Ukraine Russia War: जंग के दो महीने बाद आज पुतिन से मिलेंगे UN महासचिव, बैठक से पहले रूसी विदेश मंत्री की थर्ड वर्ल्ड वॉर के ख़तरे की चेतावनी

रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले दो महीने से जारी है. इस बीच सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले दो महीने से जारी है. इस  बीच सोमवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने यूक्रेन के साथ शांति वार्ता जारी रखने की बात तो की है लेकिन साथ ही तृतीय विश्व युद्ध के "वास्तविक" खतरे की चेतावनी भी दे डाली. इसके साथ ही, रूस की समाचार एजेंसियों से बात करते हुए, सर्गेई लावरोवी ने शांति वार्ता को लेकर यूक्रेन के नजरिए की आलोचना करते हुए कहा, "अच्छी इच्छा की अपनी सीमाएं होती हैं. लेकिन अगर यह दोनों तरफ से बराबर नहीं है तो यह बातचीत की प्रक्रिया में मदद नहीं करता है."

उन्होंने आगे कहा कि 'लेकिन हम यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं और यह वार्ता जारी रहेंगी'. हालांकि, इस दौरान उन्होंने ज़ेलेंस्की पर बातचीत का "नाटक" करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे एक अच्छे एक्टर हैं. उन्होंने आगे कहा, "अगर आप ध्यान से देखें और ध्यान से पढ़ें कि वह क्या कहते हैं तो आप हजारों विरोधाभास पाएंगे." 

मौजूदा तनावों को देखते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि 'तीसरे विश्व युद्ध का खतरा "वास्तविक" है. उन्होंने कहा कि खतरा गंभीर है, यह वास्तविक है, आप इसे कम करके नहीं आंक सकते.' यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि समझौते पर हस्ताक्षर के साथ सब कुछ निश्चित रूप से समाप्त हो जाएगा. 

रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि लेकिन इस समझौते के मापदंडों को उस समय की लड़ाई की स्थिति से परिभाषित किया जाएगा जो समझौते के वास्तविकता बनने के समय होगी.

अमेरिका की तरफ से भी आया बड़ा बयान
रविवार को अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड में मीडिया से बातचीत में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका, रूस को "कमजोर" देखना चाहता है, ताकी वह अन्य देशों के लिए खतरा न बन सके है. इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन की सरकार और 15 अन्य सहयोगी यूरोपीय सरकारों को अतिरिक्त 713 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: बच्चे के साथ खेलता नजर आया भारी-भरकम जिराफ, मस्ती का वीडियो हुआ वायरल

Wacth: घर में घुस रहे खौफनाक सांप से बाल-बाल बची लड़की, दिल-दहला देगा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget