एक्सप्लोरर

पेरू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, 12 की मौत, राष्ट्रपति को हटाने की कर रहे थे मांग

Peru President Issue: पेरू में सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई. घटना में 12 लोग मारे गए हैं.

Peru President Issue: पेरू में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 12 लोगों की मौत हो गई है. पेरू में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे को हटाने की मांग कर रहे हैं. इसी दौरान सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई, जिसमें 12 लोग मारे गए हैं. यह घटना जुलियाका एयरपोर्ट पर हुई है. 

मारे गए 12 लोगों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यह खूनी झड़प जुलियाका शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित पुनो रीजन में हुई है. प्रदर्शनकारी देश के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को हटाने की मांग कर रहे थे. दरअसल, दीना बोलुआर्टे ने 7 दिसंबर 2022 को पेरू के तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करवा लिया था. इसके बाद ही बोलुआर्टे ने देश की गद्दी संभाली है. 

संघर्षों से जूझ रहा पेरू
बता दें कि पेरू कई वर्षों से राजनीतिक अस्थिरता की वजह से संघर्षों से जूझ रहा है. पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो भ्रष्टाचार से संबंधित जांच का सामना कर रहे थे. प्रदर्शनकारी वामपंथी विचारधारा वाले पेड्रो कैस्टिलो को हटाने से नाराज हैं और वो चाहते हैं कि डीना बोलुआर्टे इस्तीफा दें और देस में तुरंत नए चुनाव करवाए जाएं. पेरू में चुनाव साल 2024 में होने वाले थे, जो अब बढ़ाकर 2026 कर दिया गया है. 

अब तक 34 लोगों की जान गई
कैलोस मोंगे अस्पताल के एक अधिकारी ने पेरू के एक टीवी चैनल को बताया कि जुलियाका में सोमवार को मारे गए सभी लोगों को गोली मारी गई है. वहीं, पेरू में पेड्रो कैस्टिलो के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद से शुरू हुई झड़पों ने अबतक देश भर में 34 लोग मारे जा चुके हैं. जुलियाका शहर का पुनो रीजन बोलीविया की बॉर्डर पर स्थित है, यहां आयमारा स्वदेशी ग्रुप के कई लोग रहते हैं. राष्ट्रपति संकट के शुरू होने के बाद से पुनो सरकार विरोधी-प्रदर्शनों का केंद्र रहा है, यहां 4 जनवरी को खुली हड़ताल की घोषणा भी की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget