एक्सप्लोरर

दुनिया में सवा तीन करोड़ कोरोना संक्रमित, मृत्यु दर गिरकर 3.04 फीसदी हुई, 74 फीसदी मरीज ठीक हुए

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी क्रमश: भारत, अमेरिका और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: जानलेवा कोरोना वायरस दुनिया के 213 देशों में सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. पिछले 24 घंटे में 3.08 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 5781 मरीजों की जान चली गई. राहत की बात ये है कि सवा दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. 24 घंटे में 2 लाख 34 हजार लोग वायरस से ठीक हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 23 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 87 हजार (3.04%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं कुल 2 करोड़ 39 लाख (74%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 75 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 44 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:         केस- 7,185,005, मौत- 207,515
  • भारत:               केस- 5,816,103, मौत- 92,317
  • ब्राजील:             केस- 4,659,909, मौत- 139,883
  • रूस:                 केस- 1,128,836, मौत- 19,948
  • कोलंबिया:         केस- 790,823, मौत- 24,924
  • पेरू:                  केस- 782,695, मौत- 31,870
  • मैक्सिको:           केस- 710,049, मौत- 74,949
  • स्पेन:                  केस- 704,209, मौत- 31,118
  • अर्जेंटीना:           केस- 678,266, मौत- 14,766
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 667,049, मौत- 16,283

24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 75 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

भारत की कड़ी आपत्ति के बीच गिलगित बाल्तिस्तान विधानसभा का चुनाव कराएगा पाकिस्तान, तारीख की घोषणा की

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को 'जोकर' कहने वाले विजनेसमैन को सुनाई गई 18 साल की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget