एक्सप्लोरर

दुनिया में पहली बार 24 घंटे में आए 4.36 लाख कोरोना केस, मौत का आंकड़ा भी बढ़ा, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 14 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 35 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 8 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस अपनी चरम सीमा पर है. इसका कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.36 लाख कोरोना मामले आए. इससे पहले रिकॉर्ड 4.14 लाख मामले 16 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे. इस खतरनाक बीमारी से मौत की संख्या भी बढ़ी है. बीते दिन 6,839 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, ब्रिटेन, फ्रांस, ब्राजील, अर्जेंटीना, स्पेन, रूस में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 14 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 35 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 9 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 94 लाख 36 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 60 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 77 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 56 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 26 हजार मामले किए गए.

  • अमेरिका:   केस- 8,581,993, मौत- 227,357
  • भारत:        केस- 7,705,158, मौत- 116,653
  • ब्राजील:      केस- 5,300,649, मौत- 155,459
  • रूस:          केस- 1,447,335, मौत- 24,952
  • स्पेन:          केस- 1,046,641, मौत- 34,366
  • अर्जेंटीना:  केस- 1,037,325, मौत- 27,519
  • कोलंबिया: केस- 981,700, मौत- 29,464
  • फ्रांस:         केस- 957,421, मौत- 34,048
  • पेरू:           केस- 876,885, मौत- 33,937
  • मैक्सिको:   केस- 860,714, मौत- 86,893

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 85 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में करीब 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- चार साल की यात्रा के बाद क्षुद्र ग्रह पर पहुंचा NASA का स्पेसक्राफ्ट, खुल सकता है सौर मंडल के जन्म का राज!

आर्थिक तंगी से गुजर रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, हालत ऐसी कि इस्तीफे की पेशकश कर दी- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget