एक्सप्लोरर

अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति सीनियर बुश ने 16 साल की लड़की को ग़लत तरीके से छुआ

घटना साल 2003 की है जब वह महिला 16 साल की थी. इससे पहले भी बुश पर 6 महिलाएं दुर्व्यवहार का आरोप लगा चुकी हैं.

नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश पर एक महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. घटना साल 2003 की है जब वह महिला 16 साल की थी. इससे पहले भी बुश पर 6 महिलाएं इसी तरह ग़लत तरीके से टच करने का आरोप लगा चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोजलिन कोरिगन नाम की एक महिला ने कहा है कि उसने 2003 में सीआईए के अधिकारियों की एक मीटिंग में पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के साथ तस्वीर खिंचवायी थी. रोजलिन उस कार्यक्रम में अपने माता-पिता के साथ शामिल हुई थी. उस दौरान उनके पिता एक खुफिया विश्लेषक थे. रोजलिन ने बताया जब तस्वीर ली जा रही थी, तब बुश ने उसके शरीर पर हाथ रखा और गलत तरीके से छुआ. उस दौरान रोजलिन के माता पिता भी वहीं थे लेकिन डर की वजह से वह किसी से बात नहीं कर पाई. आगे बताते हुए रोजलिन ने इस बात का भी जिक्र किया कि उस समय वह बुश की इस हरकत से काफी परेशान हुई थी लेकिन यह सोच कर चुप रह गई कि एक 16 साल की लड़की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का क्या बिगाड़ सकती है? रोजलिन कोरिगन की मां सारी यंग और उनके दोस्तों ने भी इस बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया है कि रोजलिन ने इस घटना का जिक्र उन सभी से किया था. रोजलिन की उम्र अब 30 साल हो गई है. इस तरह की कई शिकायतें सामने आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति बुश के प्रवक्ता मैक्ग्रा ने बयान जारी करते हुए, तस्वीर खिंचवाने के दौरान हुई परेशानियों के लिए माफी मांग ली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget