एक्सप्लोरर

Watch: अस्पताल ने दे दिया था डेथ सर्टिफिकेट... लेकिन अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बुजुर्ग महिला, जानें पूरा मामला

Viral Video Of Ecuador: इक्वाडोर में अस्पताल से एक वृद्ध महिला को डेथ सर्टिफिकेट मिल चुका था और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थी. तभी ताबूत के भीतर से गहरी सांस की आवाज आने लगी.

Viral Video: इक्वाडोर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 76 साल की बुजुर्ग महिला को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था लेकिन ये महिला जिंदा निकली. महिला के जिन्दा होने की बात तब सामने आई, जब अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो गई थी. तभी ताबूत के भीतर से गहरी सांस की आवाजें आने लगी, जिसके बाद जिंदा बुजुर्ग महिला को देख सब दंग रह गए. 

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 76 वर्षीय बेला मोंटोया नामक बुजुर्ग महिला को स्ट्रोक के कारण एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने महिला के इलाज से हाथ खड़े कर दिए. डॉक्टरों ने महिला को मृत बता दिया था. जिसके बाद वृद्ध महिला के परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए. करीब-करीब सारी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन इसके महिला जिंदा लौटी, जिसके बाद बेला मोंटोया के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. 

हॉस्पिटल ने डेथ सर्टिफिकेट तक बना दिया

रिपोर्ट की अनुसार, अस्पताल ने महिला का डेथ सर्टिफिकेट तक बना दिया था लेकिन जिंदा होने पर महिला को फिर उसी अस्पताल में ले जाया गया, जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए. न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत के दौरान महिला के बेटे गिल्बर्ट बलबेरन ने कहा कि वह अब स्थिर स्थिति में हैं. वह ऑक्सीजन पर हैं. उनका हार्ट भी ठीक है. बेटे ने आगे कहा कि 'मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं. मैं चाहता हूं कि वह जिंदा रहें और मेरे साथ रहें.’

हार्ट अटैक के बाद कराया गया था भर्ती 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इक्वाडोर का स्वास्थ्य मंत्रालय अब इस मामले की जांच कर रहा है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण मोंटोया को भर्ती कराया गया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की थी. बुजुर्ग महिला के जिंदा बचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: Skin Cancer: स्किन कैंसर के मरीजों की बढ़ती तादात से परेशान है यह देश, सरकार देगी सन्सक्रीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget