एक्सप्लोरर

क्यों डोनाल्ड ट्रंप उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस पर कर रहे हैं लगातार अटैक, जानिए इसके पीछे की कहानी

भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका में उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कमला पर लगातार अटैक कर रहे हैं.

वाशिंग्टन: अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव में भारतीय मूल की पहली अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार जो बिडेन ने खुद कमला को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है. कमला के इस पद पर चुने जाने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उनपर अटैक कर रहे हैं. आइये जानें इसके पीछे की कहानी.

पहले जो बिडेन को चुनौती दे रही थीं कमला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलिफोर्निया से सांसद कमला हैरिस पहले राष्ट्रपति पद के लिए जो बिडेन को चुनौती दे रही थीं. दरअसल, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए चुनाव हो रहे थे, तब कमला जो बिडेन की प्रतिद्वंदी थीं और उनकी आलोचना कर रही थीं. हालांकि, बाद में वह बिडेन से पिछड़ती चली गईं.

इसी बात को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कमला पर लगातार अटैक कर रहे हैं. जब बिडेन ने कमला को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया तब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इसपर हैरानी जताई थी. उन्होंने कहा था कि मैं इस बात से काफी हैरान हूं कि जो बिडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है. जबकि कमला लगातार उनका 'अनादर' करती रही हैं.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा था, "हम देखेंगे वह कैसे काम करती हैं. उन्होंने प्राइमरी में बेहद खराब प्रदर्शन किया था. उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. वह कई चीजों को लेकर चर्चा में थीं, इसलिए मुझे बिडेन के तरफ से उनका चयन करने पर थोड़ा अचम्भा हो रहा है."

ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, "इतना अनादर करने वाले व्यक्ति का चयन करना कठिन काम है. डेमोक्रेट प्राइमरी डिबेट के दौरान उन्होंने बिडेन के बारे बेहद खराब बातें कहीं थी. मुझे लगा था कि वह उनका चयन नहीं करेंगे."

''नैतिक और बौद्धिक स्तर" पर दिवालिया हैं कमला- ट्रंप का चुनाव अभियान दल

ट्रंप के चुनाव अभियान दल ने कमला पर निशाना साधते हुए उन्हें ''नैतिक और बौद्धिक स्तर" पर दिवालिया कहा था. 'ट्रंप विजय वित्त समिति' के राष्ट्रीय अध्यक्ष किम्बर्ले गिलफॉयले ने आरोप लगाया, ''कमला न केवल नैतिक और बौद्धिक रूप से दिवालिया हैं बल्कि वह नकली भी हैं.'

ट्रंप 2020 की वरिष्ठ सलाहकार लारा ट्रंप ने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि बिडेन और हैरिस के राष्ट्रपति काल में अमेरिकी सबसे बुरे बदलाव को देखेंगे. बिडेन और हैरिस मूल रूप से अमेरिका को बदलना चाहते हैं जो निश्चित तौर पर अमेरिका को समाजवादी देश बनाना है. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा देश को पहले रखेंगे और अमेरिकियों की आजादी की रक्षा के लिए लड़ेंगे."

'बेहद असामान्य' और 'जोखिम' भरा है कमला का चयन- ट्रंप

ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए एक बार तो उप राष्ट्रपति पद के लिए उनके चयन को 'बेहद असामान्य' और 'जोखिम' भरा तक कह दिया था. उन्होंने कहा था कि देखिए, बिडेन ने एक फैसला किया है. उन्होंने उनका चयन किया, मैंने उनको देखा है. मैंने देखा कैसे उनके चुनावी अंक काफी नीचे गिरे और वह गुस्से में आ गईं. बिडेन का उनसे अधिक किसी ने अपमान नहीं किया. उन्होंने उनके बारे में काफी गलत बाते कहीं.

इस तरह से बिडेन और कमला में फूट डालने के लिए ट्रंप लगातार उनपर हमला कर रहे हैं. दरअसल, कमला ने उप राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने से पहले बिडेन पर कई बड़े हमले किए थे. इसी के आधार पर ट्रंप लगातार कमला पर अटैक कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त
'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget