एक्सप्लोरर

7 बार मौत को दी थी मात... मारा गया इजरायल पर हुए हमले का मास्‍टरमाइंड; जानें कौन है मोहम्‍मद दीफ

Hamas Military Chief Killed: इजरायली सेना ने कहा है कि हमास के मिलिट्री लीडर मोहम्‍मद दीफ की बीते महीने ही मौत हो चुकी है. वह गाजा में हवाई हमले में मारा गया था.

Mohammed Deif Killed: इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमास की मिलिट्री विंग कमांडर मोहम्मद दीफ की मौत की पुष्टि कर दी है. आईडीएफ ने बताया है कि पिछले महीने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक इजरायली हवाई हमले में मोहम्मद दीफ मारा गया था. इजरायल का आरोप है कि मोहम्मद दीफ ही 7 अक्टूबर के हमास के हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें 1,195 लोग मारे गए थे.

इजरायली डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. इजरायली सेना ने दावा किया है कि बीती (13 जुलाई) को ग़ज़ा के ख़ान यूनिस इलाक़े में हुए इजरायली हमले के निशाने पर हमास के मिलिट्री कमांडर मोहम्मद दीफ थे. वहीं, गुरुवार (1 अगस्त) को इजरायली सेना ने इस हमले में उनकी मौत की पुष्टि कर दी है.

13 जुलाई के एक ऑपरेशन में हुई थी दीफ की मौत

इस दौरान इजरायली सेना के हमले का निशाना ग़ज़ा के शहर ख़ान यूनिस का एक कंपाउंड था. माना जा रहा है कि (13 जुलाई) को मोहम्मद दीफ भी वहीं मौजूद था. इजरायली सेना ने उस समय बताया था कि हवाई हमले में एक और हमास कमांडर राफ़ा सलामाह भी मारा गया था. हालांकि, उस वक्त इजरायली सेना ने मोहम्मद दीफ के मौत की पुष्टि नहीं की थी.  

 

जानें कौन हैं हमास की मिलेट्री विंग के चीफ मोहम्मद दीफ?

हमास के मिलिट्री लीडर मोहम्‍मद दीफ का जन्म 1965 में गाजा पट्टी के खान यूनिस शरणार्थी शिविर में हुआ था. उनका परिवार अनिवार्य फिलिस्तीन में रामलेह के पास अल-क्यूबेबा से आया था, और 1948 के फिलिस्तीन युद्ध के दौरान विस्थापित हो गया था. उन्होंने 1988 में इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग़ज़ा से विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी. वह यूनिवर्सिटी के मनोरंजन समिति के प्रमुख थे और उन्होंने स्टेज पर कई कॉमेडी नाटकों में हिस्सा भी लिया था. 

मोहम्मद दीफ अल-क़ासिम ब्रिगेड के चीफ थे. साल 2002 में हमास के संस्थापकों में से एक और उसकी मिलिट्री विंग के प्रमुख सलाह शेहदेह की एक इजरायली हवाई हमले में मौत के बाद दीफ अल-क़ासिम ब्रिगेड के प्रमुख बन गए. वो काफी लंबे अरसे से इजरायल की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे.

1987 में इजरायल से लड़ने के लिए मोहम्मद दीफ हमास में हुए शामिल

जब 1987 में इजरायल के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए हमास की स्थापना की गई, दीफ उनके साथ जुड़ गए. इजरायली अधिकारियों ने उन्हें 1989 में गिरफ्तार किया, लेकिन 16 महीने की सजा काटने के बाद उन्हें 1991 में कैदी एक्सचेंज के तहत रिहा कर दिया गया.मोहम्मद दीफ ने 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में कई विनाशकारी आत्मघाती बम विस्फोटों की साजिश रची, जिसमें 1996 में जाफ़ा रोड बस बम विस्फोट भी शामिल है. उसने कई इज़रायली सैनिकों के अपहरण और हत्याओं का भी मास्टरमाइंड किया. 

सात बार बची जान

ऐसा माना जाता है कि साल 2001 से लेकर अब तक मोहम्‍मद दीफ को मारने की 7 बार कोशिश हुई. लेकिन वह हर बार मौत को चकमा देकर फरार हो गए. इनमें से 2002 में हुए हमला उनकी ज़िंदगी के लिए सबसे घातक था. उस दिन दीफ की जान तो बच गई लेकिन उनकी एक आंख चली गई. जबकि, इजरायल का कहना है कि दिएफ़ का एक पैर और एक हाथ भी नहीं था और उसे बोलने में भी दिक़्क़त आती थी. साल 2014 में भी इजरायली सुरक्षाबलों ने दीफ को मारने की कोशिश की थी. ग़ज़ा पट्टी में हुए इस हमले में दीफ बच गए लेकिन, उनकी पत्नी और दो बच्चों की जान इसमें चली गई.

2015 में US ने मोहम्मद दीफ को 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में किया था शामिल

इजराइल ने 1995 से ही मोहम्मद दीफ को सैनिकों और नागरिकों की हत्या में उसकी भूमिका के लिए उसे अपनी 'मोस्ट वांटेड' सूची में डाल दिया था. जबकि,  साल 2015 में मोहम्‍मद दीफ को अमेरिका ने अपनी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था. यूरोपीय संघ ने भी दिसंबर 2023 में उन्हें आतंकवादियों की ब्लैकलिस्ट में शामिल कर लिया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में CBI की बड़ी कार्रवाई, NBCC के DGM ने लद्दाख प्रोजेक्ट के लिए मांगी 5 लाख की रिश्वत, अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget