एक्सप्लोरर

WHO ने दी चेतावनी- ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रही है दुनिया, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

कोरोना वायरस दुनियाभर में तबाही मचा रहा है. हर दिन संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक करोड़ के क़रीब पहुंचने और ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर की कमी को लेकर चेताया है.

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी देते हुए कहा कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी होने की आशंका बनी हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडहनॉम गब्रीयसोस ने एक प्रेस वार्ता में कहा, '' ज्यादा मामलों की वजह से कई देश अब ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कमी से जूझ रहे हैं. इस समय मशीन की मांग अब आपूर्ति से ज़्यादा हो गई है.' उन्होंने कहा, 'अब तक दुनिया में करीब 94 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 4.80 लाख लोग जान गंवा चुके हैं.''

गब्रीयसोस ने कहा कि हर हफ़्ते दस लाख नए लोगों के संक्रमित हो रहे हैं. इसकी वजह से प्रतिदिन 88 हज़ार बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर और 6.20 लाख क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ रही है. जल्द ही ये आंकड़ा इस करोड़ से भी ज्यादा हो जाएगा.

ट्रेडोस ने कहा, ''हमने अब तक 14 हज़ार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ख़रीद लिए हैं और उन्हें कुछ ही हफ्तों में 120 देशों में भेजने की योजना है. इसके साथ ही अगले छह महीनों में 10 करोड़ डॉलर कीमत वाले 1.70 कंस्नट्रेटर मिलने की संभावना है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमरजेंसी टीम के प्रमुख डॉ. माइक रियान ने कहा कि कई लातिन अमरीकी देशों में महामारी अभी भी अपने चरम पर है और यहां मरने वालों की संख्या एक लाख के पार चली गई है. कई देशों में पिछले हफ़्ते में 25 से 50 फ़ीसदी मामले बढ़ गए हैं. माइक रियान के मुताबिक़, अमेरीका में अब तक कोरोना का पीक नहीं आया है और आने वाले दिनों में भी संक्रमित होने वाले और मरने वालों लोगों की संख्या बढ़ सकती है.

World Corona Update: दुनिया के 213 देशों में अबतक 95 लाख लोग कोरोना संक्रमित, 4.83 लाख की मौत कोरोना वायरसः भारत में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 15,413 नए मामले, मुंबई से आगे निकली दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget