एक्सप्लोरर

WHO ने कहा, कोरोना वायरस को महामारी कहा जा सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हमने ये आकलन किया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) को एक महामारी के तौर पर देखा जा सकता है.

नई दिल्लीः दुनियाभर में कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस या कोविड-19 को विश्न स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है. इस वायरस से विश्व में चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 1 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि नये कोरोना वायरस को अब महामारी कहा जा सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष टेड्रॉस गेब्रेयेसस ने जेनेवा में बताया कि ''कोविड-19 को अब महामारी कहा जा सकता है.'' उन्होंने कहा कि हमने कोरोना की ऐसी महामारी कभी नहीं देखी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हमने ये आकलन किया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) को एक महामारी के तौर पर देखा जा सकता है.

भारत भारत में अब तक कोरोना वायरस के 60 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक भारत में पर्यटन वीजा निलंबित करने की घोषणा कर दी है. इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. इसमें मुंबई में 2, पुणे में 8 और नागपुर में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है.

चीन आज शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक चीन में कोरोना वायरस से 22 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा 3158 पर पहुंच गया है. इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सर्वाधिक प्रभावित वुहान शहर का पहला दौरा किया और घातक महामारी के खिलाफ युद्ध स्तर पर लड़ाई के लिए अधिकारियों और चिकित्सा कर्मियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने में शुरुआती सफलता मिल गई है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि मंगलवार को मुख्य भूभाग चीन से कोरोना वायरस के 24 नये मामले और 22 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान पहुंचने की खबर के बाद बाजार की धारणा सकारात्मक हुई. इससे यह उम्मीद जगी कि चीन में हालात जल्द पटरी पर आ जाएंगे.

चीन में मंगलवार तक कुल 80,778 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें पिछले तीन महीनों में बीमारी के कारण मरने वाले 3,158 लोग, इलाज करा रहे 16,145 लोग और सेहत में सुधार के बाद अस्पताल से छोड़े गए 61,475 लोग शामिल हैं. कोविड-19 का प्रकोप धीरे-धीरे चीन में कम हो रहा है लेकिन यहां अब बाहर से आने वाले मामलों की संख्या बढ़ रही है जहां विदेशी और स्थानीय लोगों ने बीजिंग तथा अन्य शहरों में काम पर लौटना शुरू कर दिया है. मंगलवार को ही संक्रमण के 10 ऐसे नये मामले सामने आए जो विदेश से आए हैं. इनमें से छह बीजिंग से, दो शंघाई से और एक-एक मामला शानदोंग और गांसू प्रांत से सामने आए. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक विदेशों से संक्रमण लेकर आने वाले 79 मामले सामने आए.

इटली रोम से मिली खबर के अनुसार कोरोना वायरस के कारण इटली में 631 लोगों की मौत हो जाने के बीच देश में आने-जाने पर लगी रोक बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन जारी रही. इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने अपने देश के नागरिकों से कहा है कि वे किसी अत्यावश्यक कार्य या स्वास्थ्य कारणों से ही यात्रा करें.इस घोषणा के बीच पोप फ्रांसिस ने एक जनसभा आयोजित करके पादरियों से बीमारों से मिलने की अपील की जबकि कोंते इसे हतोत्साहित करते हैं. खेल आयोजनों पर भी इस वायरस का असर पड़ा और प्राधिकारियों ने लोगों से भीड़ से बचने की अपील की. कोरोना वायरस के कारण इटली में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के जुटने और यात्रा पाबंदी लागू करने के बाद एयर कनाडा ने इटली की नियमित उड़ानें निलंबित कर दी हैं.

अमेरिका अमेरिका ने इस बीमारी से निपटने के लिए पहली बार नेशनल गार्ड को तैनात किया है. अमेरिका में राजनीति समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच देश में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के दावेदारों बर्नी सैंडर्स और जो बाइडेन ने अपनी चुनाव प्रचार रैलियां रद्द कर दी हैं. जॉन्स हाप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में इस बीमारी से अब तक कम से कम 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,025 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 550 थी.

ब्रिटेन ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं. द टाइम्स की खबर के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में रही थीं.

जापान इस संक्रमण के कारण तोक्यो में 24 जुलाई से आरंभ होने वाली ओलंपिक खेलों को लेकर भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है.

कम्बोडिया इस बीच पूर्वी कम्बोडिया में पास एक क्रूज जहाज पर एक ब्रितानी नागरिक के कोरोना वायरस से पीड़ित पाए जाने पर इसमें सवार सैंकड़ों यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को पृथक रखा गया है.

ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न से मिली खबर के अनुसार, आस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना वायरस के कारण जिन देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं, उनमें इटली को भी शामिल किया गया है. आस्ट्रलिया ने चीन, ईरान और दक्षिण कोरिया पर पहले ही यात्रा प्रतिबंध लगा रखे हैं.‘न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार आस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस के 135 मामले सामने आए हैं और अब तक तीन आस्ट्रेलियाई नागरिकों की मौत हो चुकी है.

दक्षिण कोरिया चीन के बाद कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में मामले दक्षिण कोरिया में सामने आए हैं. कोरियाई सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (केसीडीसी) ने बताया कि मंगलवार तक संक्रमण के कुल 242 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिसके साथ ही कुल 7,755 मामले सामने आए हैं. संक्रमण के कारण छह और लोगों की मौत के साथ इससे मारने वालों की संख्या 60 तक पहुंच गई. संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई बड़े कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं और स्कूलों का अवकाश तीन हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. दक्षिण कोरिया ने बुधवार को घोषणा की कि बीते पांच दिन में कोरोना वायरस के मामलों में पहली बार वृद्धि देखी गई है. इससे पहले दक्षिण कोरिया मामलों में बढ़ोतरी की बात से लगातार इनकार करता आ रहा था जिससे महामारी के नियंत्रण में आने की उम्मीदें जगी थी.

श्रीलंका कोलंबो से मिली खबर के अुसार श्रीलंका ने बुधवार को 52 वर्षीय एक टूर गाइड में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की है. यह टूर गाइड इतालवी पर्यटकों के एक समूह के संपर्क में था. श्रीलंका के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक अनिल जयसिंघे ने एक बयान में कहा कि पीड़ित को उत्तरी कोलंबो के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है.

ईरान ईरान में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद अमेरिका ने ईरान से अपने सभी कैदियों को छोड़ने की अपील की है. इस तरह की खबरें हैं कि ईरान की जेलों में भी कोरोना वायरस फैल गया है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, “ किसी भी अमेरिकी की मौत होने पर अमेरिका सीधे-सीधे ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा. हमारी प्रतिक्रिया कड़ी होगी.”

तुर्की तुर्की में बुधवार को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई. हाल में यूरोप की यात्रा से लौटे एक शख्स को यह संक्रमण हुआ है और उसकी सेहत ठीक है. पनामा के स्वास्थ्य मंत्री रोजेरियो टर्नर ने देश में कोरोना वायरस के आठ मामलों की पुष्टि की है जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.

बैंकाक बैंकाक के मुख्य हवाईअड्डे पर दो आव्रजन अधिकारी कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए. थाईलैंड के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. देश में कोरोना वायरस के अब तक 59 मामले सामने आए हैं.

बेल्जियम ब्रसेल्स से मिली खबर के अनुसार बेल्जियम के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह बेल्जियम से इस संक्रमण से मौत का पहला मामला है. देश में मंगलवार तक 267 लोग इस विषाणु से संक्रमित थे.

वैश्विक शेयर बाजारों पर असर कोरोना वायरस का वैश्विक बाजार पर भी प्रभाव पड़ा हैं. न्यूयार्क में डाउ जोन्स सूचकांक ने इस सप्ताह की शुरुआत में पिछले 11 साल के सबसे खराब सत्र के बाद मंगलवार को वापसी की. एशियाई शेयर बाजारों में भी मंगलवार को तेजी देखने को मिली. इससे एक दिन पहले कोरोना वायरस को लेकर आशंकाओं के चलते वैश्विक बाजारों में एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget