एक्सप्लोरर

खसरे की जद में आ सकते हैं दुनिया के 4 करोड़ बच्चे, WHO की रिपोर्ट में दावा

खसरे से होने वाली 95 फीसदी से ज्यादा मौतें विकासशील देशों में होती है. खसरा के खिलाफ दो-खुराक वाला टीका गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में लगभग 97 प्रतिशत प्रभावी है.

WHO Report On Measles: कोरोना संकट के बाद अब दुनिया के चार करोड़ बच्चे खसरे की जद में आ सकते हैं. यह हम नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट कह रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने बुधवार को कहा कि कोरोनो वायरस महामारी शुरू होने के बाद से खसरा टीकाकरण में काफी गिरावट आई है. पिछले साल करीब 40 मिलियन ( 4 करोड़ ) बच्चों को खसरे का टीका नहीं लगा है.

WHO और CDC ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा, "अब दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में खसरे के फैलने का एक खतरा है, क्योंकि COVID-19 के कारण टीकाकरण कवरेज में लगातार गिरावट आई है और बीमारी की निगरानी कमजोर हुई है." बता दें कि खसरा सबसे संक्रामक मानव विषाणुओं में से एक है और टीकाकरण के माध्यम से लगभग पूरी तरह से रोका जा सकता है. हालांकि, सामुदायिक प्रकोपों ​​​​को रोकने के लिए 95 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज की आवश्यकता है.

'40 मिलियन बच्चों ने नहीं ली टीके की खुराक'

संयुक्त रिपोर्ट में कहा गया, "2021 में लगभग 40 मिलियन बच्च खसरे के टीके की खुराक लेने से चूक गए हैं." दुनिया के सबसे संक्रामक रोगों में से लाखों बच्चे अब खसरे के प्रति अतिसंवेदनशील हैं. अधिकारियों ने कहा साल 2021 में दुनिया भर में लगभग 9 मिलियन बच्चे खसरे से संक्रमित हुए, जिसमें से 1.28 लाख की मौत हो गई.

'दुनिया के हर क्षेत्र में खसरा बड़ा खतरा'

WHO और CDC ने कहा कि टीकाकरण में निरंतर गिरावट, कमजोर रोग निगरानी और COVID-19 के कारण प्रतिक्रिया योजनाओं में देरी और 20 से अधिक देशों में चल रहे प्रकोप का मतलब है कि "दुनिया के हर क्षेत्र में खसरा एक बड़ा खतरा बनने वाला है." उल्लेखनीय है कि खसरे से होने वाली 95 प्रतिशत से अधिक मौतें विकासशील देशों में होती हैं, ज्यादातर अफ्रीका और एशिया में. खसरा का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, लेकिन इसके खिलाफ दो-खुराक वाला टीका गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने में लगभग 97 प्रतिशत प्रभावी है.

ये भी पढ़ें- Indonesia: मलबे से जिंदा निकाला गया 6 साल का बच्चा, भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 271, कई लोग अब भी लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget