एक्सप्लोरर

कौन है महिलाओं के साथ रेप का आरोपी कॉमेडियन रसेल ब्रांड?

Allegation Russell Brand: महिला ने आरोप लगाए कि कॉमेडियन और हॉलीवुड अभिनेता रसेल ब्रांड ने उनका यौन उत्पीड़न किया और वह उनके प्रति शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपमानजनक व्यवहार रखता था.

Hollywood Actor Russell Brand: कॉमेडियन और हॉलीवुड अभिनेता रसेल ब्रांड पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया गया है. संडे टाइम्स, द टाइम्स और चैनल 4 डिस्पेचेस ने अपनी संयुक्त जांच के बाद ये आरोप लगाए गए कि 2006 से 2013 तक अपनी करियर की बुलंदियों पर होने के दौरान रसेल ने चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया और उनका यौन उत्पीड़न भी किया. 

हालांकि रसेल ब्रांड ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि महिलाओं से उनके संबंध हमेशा सहमति से रहे हैं. 

कौन हैं रसेल ब्रांड?

रसेल ब्रांड के बारे में बीबीसी ने लिखा, "रसेल का जन्म एसेक्स में हुआ. वो बिग ब्रदर के बिग माउथ के होस्ट के रूप में फेमस हुआ और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. दुनिया के सबसे फेमस पॉप स्टार्स में से एक से उसने शादी की और तलाक भी लिया. अब बीबीसी के इतिहास के सबसे बड़े स्कैंडल में शामिल है." ब्रांड ने अपना करियर एक स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर शुरू किया. फिर अपने करियर के शुरुआती दौर में ब्रांड ने एक्सएफएम और बाद में बीबीसी 6 म्यूजिक पर रेडियो कार्यक्रमों की मेजबानी की. 

2005 के आसपास ब्रांड ने बेहद लोकप्रिय रियलिटी सिरीज बिग ब्रदर की मेजबानी की थी. ये शो रसेल ब्रांड की करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जाता है. इसके बाद उन्होंंने बीबीसी रेडियो के प्रसारक के तौर पर काम किया. इस दौरान उनके नाम से किसी महिला के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद उन्हें बीबीसी से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया. 

किसने क्या आरोप लगाए?

रसेल ब्रांड पर चार महिलाओं ने आरोप लगाए हैं.  बीबीसी के मुताबिक, पहली महिला ने आरोप लगाया है कि ब्रांड ने लॉस एंजिल्स के अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया. महिला के बयान को लेकर द टाइम्स अखबार का कहना है कि उसने महिला के बयान के समर्थन के लिए मेडिकल रिकॉर्ड देखे हैं. 

एक दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि ब्रांड ने उनका उत्पीड़न किया. महिला ने दावा किया कि वह ब्रांड के साथ रिलेशनशिप में थीं और जब वह ब्रांड के साथ रिलेशन में थी तब उसकी उम्र 16 साल थी और रसेल ब्रांड 30 साल के थे. ब्रांड ने उसके साथ भी गलत व्यवहार किया. 

एक तीसरी महिला का दावा है कि ब्रांड ने लॉस एंजिल्स में उसके साथ काम करने के दौरान यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी कि अगर अपने आरोप के बारे में किसी और को बताया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा. जबकि चौथी महिला ने आरोप लगाया कि ब्रांड ने उसका यौन उत्पीड़न किया और वह उसके प्रति शारीरिक और भावनात्मक रूप से अपमानजनक व्यवहार रखता था.

ये भी पढ़ें: बकिंघम पैलेस में घुसपैठ करने की कोशिश में एक संदिग्ध गिरफ्तार, रॉयल म्यूज में जाना चाहता था आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget