एक्सप्लोरर

Facebook Controversy: व्हिसलब्लोअर ने बढ़ाई फेसबुक की मुश्किलें, लगाए ऑनलाइन नफरत को अधिक गंभीर बनाने के आरोप

Facebook Controversy: व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने फेसबुक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन नफरत को फेसबुक ने काफी गंभीर बना दिया है. जिस पर कंट्रोल करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा.

Facebook Controversy: फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने सोमवार को ब्रिटेन के सांसदों से कहा कि ऑनलाइन नफरत और चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है. उन्होंने इस बारे में विचार शेयर किए कि ऑनलाइन सुरक्षा में किस तरह सुधार लाया जा सकता है.

हौगेन हानिकारक ऑनलाइन सामग्री पर नकेल कसने के लिए ब्रिटेन सरकार के मसौदा कानून पर काम कर रही संसदीय समिति के सामने पेश हुईं और उनकी टिप्पणियों से सांसदों को नए नियमों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

वह संसदीय समिति के समक्ष ऐसे दिन पर पेश हुई हैं जिस दिन फेसबुक द्वारा अपनी आय के नवीनतम आंकड़े जारी किए जाने की उम्मीद है और जब एसोसिएटेड प्रेस (एपी) और अन्य समाचार संगठनों ने हौगेन द्वारा कॉपी किए गए कंपनी के आंतरिक दस्तावेजों से संबंधित खबरों के प्रकाशन की शुरुआत कर दी है.

हौगेन ने ब्रिटिश सांसदों से कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह (फेसबुक) नफरत को और गंभीर कर रहा है.’’ इस महीने की शुरुआत में हौगेन हानिकारक ऑनलाइन सामग्री पर नकेल कसने के मुद्दे पर अमेरिकी सीनेट के समक्ष भी पेश हुई थीं.

हौगेन ने फेसबुक की अपनी नौकरी छोड़ने से पहले गुप्त रूप से कॉपी किए गए आंतरिक शोध दस्तावेजों का हवाला दिया था. उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा था कि उन्हें लगता है कि फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों की देखरेख के लिए किसी ऐसे संघीय नियामक की जरूरत है जिस पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अधिकारी पहले से ही काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Sudan Crisis: तख्तापलट की कवायद में प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक गिरफ्तार, जनरल ने घोषित किया आपातकाल

Sudan में तख्तापलट की आशंका, प्रधानमंत्री को घर में किया नजरबंद, पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget