एक्सप्लोरर

‘ड्रैगन ड्रोन’ से रूसी सैनिकों पर फेंकी जा रही ये पिघलती हुई धातु, क्या है इसकी खासियत 10 प्वाइंट्स में जानें

Ukrainian Dragon Drone: यूक्रेनी सेना खार्किव में रूसी सेना के कब्जे वाले इलाकों में 'ड्रैगन' ड्रोन गिरा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Ukrainian Dragon Drone: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इस समय यूक्रेन रूस पर आक्रमक बना हुआ है. यूक्रेन की राजधानी खारकीव के रूसी कब्जे वाले इलाकों में यूक्रेनी सेना की ओर से आग उगलने वाले 'ड्रैगन' ड्रोन गिराने के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किए गए हैं. 

बीते बुधवार (चार अगस्त) को यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी टेलीग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें कुछ कम ऊंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन 'आग की धार छोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे, लेकिन ये ड्रैगन ड्रोन क्या है और इसकी खासियत क्या है आइये आपको 10 पॉइंट्स में बताते हैं. 

क्या है ड्रैगन ड्रोन? 

  1. ड्रैगन ड्रोन वास्तव में थर्माइट गिराता है, जो एल्यूमीनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड का एक सफेद-गर्म मिश्रण होता है. 
  2. थर्माइट 4000 डिग्री फारेनहाइट  (2200 डिग्री सेल्सियस) तक के तापमान पर जलता है इसलिए, यह पेड़ों और पर्यावरण के आवरण को जल्दी से जला सकता है.
  3. जब इसे नीचे गिराया जाता है तो एल्यूमीनियम पाउडर और आयरन ऑक्साइड का मिक्सचर किसी ड्रैगन की उगली हुई आग के जैसे दिखता है. इसलिए इसे ड्रैगन ड्रोन नाम दिया गया है. 
  4. थर्माइट को जल्दी नहीं बुझाया सकता यही कारण है कि ये लगभग हर चीज को जला सकता है, यहां तक की किसी मेटल को भी जला सकता है. 
  5. इस मिश्रण का इस्तेमाल जर्मनी और मित्र राष्ट्रों ने द्वितीय विश्व युद्ध में किया था. 1960 के दशक से 2014 तक अमेरिका की सेना ने इसका इस्तेमाल किया और 2023 में फिर से उत्पादन शुरू किया गया. 
  6. इसकी खोज 1890 के दशक में की गई थी और मूल रूप से इसका इस्तेमाल रेलवे ट्रैक को वेल्ड करने के लिए किया जाता था. एक्शन ऑन आर्म्ड वायलेंस (AOAV) के अनुसार, इस सामग्री को डायरेक्ट हैच के माध्यम से गिराया जाता है, जहां तेज गर्मी जल्दी से प्रज्वलित होती है और अंदर की हर चीज को गिरा देती है. 
  7. AOAV नाम के UK स्थित युद्ध-विरोधी वकालत समूह का कहना है कि यह सटीकता, पारंपरिक रक्षा को बायपास करने की ड्रोन की क्षमता के साथ मिलकर थर्माइट को युद्ध में अत्यधिक प्रभावी उपकरण बनाती है.
  8. थर्माइट एक प्रकार का आग लगाने वाला हथियार है, जिसमें नैपलम और सफेद फास्फोरस शामिल हैं
  9. संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण कार्यालय के अनुसार आग लगाने वाले हथियार बड़े पैमाने पर विनाश और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और ऐसी आग पैदा करते हैं, जिसका पूर्वानुमान लगाना और उसे रोकना मुश्किल होता जाता है.
  10. ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) का कहना है कि ये हथियार 'चौथे या पांचवें दर्जे की जलन' पैदा कर सकते हैं और मांसपेशियों, स्नायुबंधन, टेंडन, नसों, रक्त वाहिकाओं और यहां तक ​​कि हड्डियों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- West Bengal: नाबालिग से पहले रेप, फिर ईंट से कुचल कर दी हत्या...मो अब्बास को सजा-ए-मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'

Embed widget