एक्सप्लोरर

सस्ते तेल खरीदने को लेकर रूस के खिलाफ भारत को चेताया, जानें क्या कुछ कहा...

अमेरिका ने भारत को रूस के खिलाफ चेताया है और कहा कि अगर भारत ने ऐसा किया तो ये आक्रमणकारियों के साथ खड़ा होने जैसा होगा.

भारत द्वारा रूस से रियायती दामों पर तेल खरीदे जाने की संभावनाओं के बीच अमेरिका ने भारत को रूस के खिलाफ चेताया है और कहा है कि भारत ने अगर ऐसा किया तो ये आक्रमणकारियों के साथ खड़ा होने जैसा होगा. इसी से सवाल उठता है कि क्या अमेरिका को इस रीजन में बन रहे रूस, चीन और भारत के ऐक्सिस से डर लग रहा है?

एक तरफ यूक्रेन में रूसी हमले के बावजूद अमेरिका की भूमिका पर दुनिया में सवाल खड़े हो रहे हैं तो दूसरी तरफ शायद अब अमेरिका को इस रीजन में बन रहा रूस, चीन और भारत का ऐक्सिस परेशान कर रहा है. अमेरिका के व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने आज भारत को रूस से तेल खरीदने की संभावना की चर्चाओं के बीच चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने कहा कि भारत अगर ऐसा करता है तो ये आक्रमणकारियों के साथ खड़े होने जैसा होगा और इतिहास इसे याद रखेगा. गौरतलब है कि अमेरिका चाहता है कि सभी देश रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का ध्यान रखे.

भारत की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

भारत सरकार ने अभी तक अमेरिका की इस चेतावनी पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि भारत में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अमेरिका से जरूर हमारे रिश्ते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि हम रूस से अपने रिश्ते खत्म कर दें. रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत सरकार सोच समझ कर अपना रुख तय करेगी. 

असल में सूत्रों के मुताबिक हाल ही में भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह और रूसी उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक के बीच हुई फोन पर बातचीत में रूसी उप प्रधानमंत्री ने भारत को सस्ते दामों में तेल देने मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया था, इसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही है कि भारत रूस से रियायती दाम पर तेल खरीदने पर विचार कर रहा है. अमेरिका ने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया में भारत को ऐसा करने से चेताया है.

ऐक्सिस से डर तो नहीं रहा अमेरिका?

ऐसे में सवाल उठता है कि कही अमेरिका इस रीजन में बन रहे रूस, चीन और भारत के ऐक्सिस से डर तो नहीं रहा? विदेश मामलों के जानकारों का मानना है कि अमेरिका ने खुद रूस और चीन का ये ऐक्सिस बनाया है और अब भुगतना भी उसे ही पड़ रहा है. यही नहीं, पूर्व राजनयिक एम्बेसेडर अनिल त्रिगुनायत का ये भी कहना है कि भारत अपने प्रिंसिपल के साथ खड़ा है और अमेरिका ने इराक, लीबिया और यमन में भी यही सब किया था. गौरतलब है कि भारत ने रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद संयुक्त राष्ट्र में रूसी हमले की भर्तसना तो की मगर रूस के साथ अपने पारंपरिक और गहरे संबंधो को देखते हुए अब तक उसके खिलाफ एक बार भी वोट नहीं किया है.

यह भी पढ़ें.

कपिल सिब्बल के बाद संदीप दीक्षित ने भी बोला गांधी परिवार पर हमला, कहा- पार्टी में कोई बड़ा लीडर नहीं बचा

Asaduddin Owaisi on Hijab: HC के फैसले पर बोले ओवैसी- 'हिजाब भी इबादत, एक धर्म को निशाना बनाया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget