एक्सप्लोरर

पुतिन के आदेश के बाद दुनिया में न्यूक्लियर वॉर की दहशत, जानें रूस और यूक्रेन के पास कितने हैं परमाणु हथियार?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूस के परमाणु बलों को 'हाई अलर्ट' पर रहने का आदेश दिया,जिससे पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव और बढ़ गया है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूस के परमाणु बलों को 'हाई अलर्ट' पर रहने का आदेश दिया,जिससे पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव और बढ़ गया है.

देश में रूस के सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान जारी है, ऐसे में यूक्रेन के नेता रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं. रूस की सेना और टैंक यूक्रेन में काफी अंदर तक घुस आए हैं और राजधानी के आसपास पहुंच गए हैं.

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के 'आक्रामक बयान' और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को तैयार रखने के संबंध में एक आदेश जारी किया है. इससे आक्रमण के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका पैदा हो गई है. 

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 'रूस के नेता ऐसे बलों को तैयार रहने को कह रहे हैं और अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है.' लेकिन इन सबके बीच आपको बताते हैं कि रूस और यूक्रेन के पास कितने परमाणु हथियार हैं.

पहले बात रूस की. दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस के पास हैं. रूस के पास बैलिस्टिक मिसाइलों की भरमार है. बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि रूस के पास जमीन, समुद्र और वायु-आधारित हथियारों के रूप में 1,500 से अधिक हथियार हैं और लगभग 3,000 रिजर्व हैं. 

अमेरिका तक मार करने में सक्षम जमीन और पनडुब्बी-आधारित मिसाइलों के अलावा ऐसे बम और मिसाइलें हैं, जिन्हें विमान के जरिए भी छोड़ा जा सकता है.  रूस ने इन वॉरहेड्स को तैनात करने के लिए कई तरह के तरीके विकसित किए हैं.

क्या यूक्रेन के पास हैं परमाणु हथियार?

44 मिलियन आबादी वाला यूक्रेन एक गणतंत्र राष्ट्र है, जिसे 1991 में आजादी मिली थी. जब सोवियत संघ टूटा, तब यूक्रेन के पास परमाणु हथियारों का तीसरा सबसे बड़ा भंडार था. यूएस के आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के अनुसार, यूएसएसआर के विघटन के समय यूक्रेन के पास 1,900 स्ट्रैटेजिक वॉरहेड्स, 176 आईसीबीएम और 44 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स थे.

बहरहाल, 1994 में, यूक्रेन ने बेलारूस और कजाकिस्तान के साथ परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत किए.1996 के अंत तक यूक्रेन के परमाणु हथियार रूस को हस्तांतरित कर दिए गए और देश ने 2001 में अपने आखिरी स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर डिलिवरी व्हीकल को नष्ट कर दिया.

Russia Ukraine War: रूस से जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा, दुश्मनों के 29 लड़ाकू विमान और 191 टैंक को किया बर्बाद

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से भारत चिंतित, निर्मला सीतारमण बोलीं- निर्यात पर पड़ सकता है असर

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget