एक्सप्लोरर

सवालों के घेरे में पुतिन की सेहत! कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान दिखे 'असहज', चेहरा भी था फूला हुआ

Vladimir Putin ने सोमवार को कजाकिस्तान के प्रेसिडेंट कासिम-जोमार्ट टोकायव से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मीटिंग मॉस्को में हुई. पुतिन मुलाकात में काफी असहज लग रहे थे.

Vladimir Putin Health: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों अपनी 'खराब' सेहत के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. आए दिन उनका कोई ना कोई ऐसा वीडियो सामने आ रहा है, जिससे उनके गंभीर बीमार होने के संकेत मिल रहे हैं. बीते दिनों उनका क्यूबा के राष्ट्रपति से हुई मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो काफी असहज लग रहे थे. वहीं अब एक और फुटेज सामने आया है, जिसमें उनके बीमार होने के संकेत मिल रहे हैं. 

दरअसल, सोमवार को 70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान के प्रेसिडेंट कासिम-जोमार्ट टोकायव से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मीटिंग मॉस्को में हुई. पुतिन बैठक के दौरान काफी असहज और तनाव में लग रहे थे. बैठक में उन्होंने कई बार अपने पैरों को झटका. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पुतिन पार्किसंस रोग से पीड़ित हो सकते हैं. 

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से बातचीत के दौरान पुतिन को अपने बाएं हाथ से अपने दाहिने हाथ को पकड़ते हुए भी देखा गया था. पुतिन के यह वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं और दावा किया जा रहा है कि पुतिन को पार्किंसंस रोग और पैंक्रियाटिक कैंसर है. 

चेहरा फूला और थका हुआ लग रहा था...

मीडिया आउटलेट 'The Sun' पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की 'अजीब' मुलाकात के दौरान पुतिन और टोकायव ने कई दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और उस दौरान पुतिन ने कुछ ही सेकंड के लिए उनसे हाथ मिलाया. इस औपचारिक बैठक के दौरान पुतिन का चेहरे फूला हुआ और थका हुआ लग रहा था. 

हाथ पर देखे गए अजीब निशान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वास्थ्य लंबे समय से अटकलों का स्रोत रहा है. पश्चिमी खुफिया जानकारी के अनुसार, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हैं. पुतिन को हाल ही में उनके हाथ के पीछे IV इलाज के कारण होने वाले संदिग्ध निशान के साथ देखा गया था. ऐसी अफवाहें थी कि पुतिन कैंसर और अपंग दर्द से पीड़ित हैं. हालांकि, क्रेमलिन के अधिकारियों ने इस बात से हमेशा इनकार किया है और कहा है कि उनके नेता के साथ कुछ भी गलत नहीं है.

क्या पुतिन को कैंसर है?

उल्लेखनीय है कि व्लादिमीर पुतिन लंबे समय से अपनी "मजबूत" छवि पर गर्व करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके शारीरिक बदलाव ने कई तरह की अटकलों को प्रेरित किया है. अटकलें लगाई जाती रहीं हैं कि वह गंभीर शारीरिक बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान भी उनको सार्वजनिक उपस्थिति में कई बार थका हुआ देखा गया, कई बार बोलते हुए उनकी जुबान भी फिसली. राजनीतिक विश्लेषक वालेरी सोलोवी का दावा है कि पुतिन कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं - जिनमें कैंसर, पार्किंसंस रोग और स्किज़ोफेक्टिव डिसऑर्डर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Iran Hijab Protest: 'ईरान में हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे गए'- ईरानी जनरल का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget