एक्सप्लोरर

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने व्लादिमीर पुतिन, चुनाव में मिले 76.7% वोट

व्लादिमीर पुतिन ने आज चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. पुतिन ने लगभग दो दशक लंबा कार्यकाल पूरा करने के बाद आज से छह साल के चौथे कार्यकाल की शुरूआत की.

मॉस्को: व्लादिमीर पुतिन ने आज चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. पुतिन ने लगभग दो दशक लंबा कार्यकाल पूरा करने के बाद आज से छह साल के चौथे कार्यकाल की शुरूआत की. रूस के संविधान की शपथ लेकर पुतिन ने कहा, ‘‘रूस, उसके वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य करना मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं.’’

पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं. मार्च में हुए आम चुनाव में उन्हें 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे. पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपनी पितृभूमि के गौरव को फिर से जीवित किया है.’’

पुतिन ने कहा, ‘‘राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मैं रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव कोशिश करूंगा.’’ रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का चौथा कार्यकाल ऐसे समय पर शुरू हुआ है जब रूस के पश्चिम के साथ बेहद तनावपूर्ण संबंध हैं. महज दो दिन पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. ये लोग देश भर में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

इसके बाद यूरोपीय संघ ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है. व्लादिमीर पुतिन ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया और सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष से सैन्य अभियान शुरू किया. पुतिन ने अपने नए कार्यकाल के दौरान रूस में लोगों का जीवन स्तर सुधारने का वादा किया है.

हालांकि, पुतिन ने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में कोई संकेत नहीं दिए हैं. जबकि यह स्पष्ट है कि अपना चौथा कार्यकाल पूरा होने के बाद संवैधानिक बाध्यताओं के कारण पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget