एक्सप्लोरर

व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमलों की नीति में किया बदलाव, अमेरिका पर पड़ेगा असर, यूक्रेन ने क्या कहा?

Russia Nuclear Policy: रूस-यूक्रेन जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमलों की नीति में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत रूस अब पारंपरिक हथियारों से किए गए हमले का जवाब परमाणु हमलों से कर सकता है.

Russia Nuclear Policy: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों के उपयोग को लेकर नई गाइडलाइंस की घोषणा की है. पुतिन ने कहा कि यदि कोई परमाणु संपन्न देश के सहयोग से गैर परमाणु संपन्न देश रूस पर हमला करता है तो दोनों को आक्रमणकारी माना जाएगा. ऐसी स्थिति में रूस दोनों देशों पर जवाबी हमला कर सकता है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि परमाणु सिद्धांतों में नए परिवर्तनों के तहत, यदि अब कोई देश रूस पर पारंपरिक हथियारों से हमला करता है तब भी रूस परमाणु हथियारों से जवाब देने के लिए स्वतंत्र होगा.

व्लादिमीर पुतिन ने यह बातें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक में कही, जो परमाणु नियमों में बदलाव को लेकर आयोजित की गई थी. माना जा रहा है कि रूस पर यूक्रेन के बढ़ते हमलों की वजह से पुतिन ने परमाणु हथियार के नियमों में बदलाव किया है. यूक्रेन पिछले ढाई सालों से अमेरिका और पश्चिमी देशों के सहयोग से रूस से टक्कर ले रहा है. हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूस पर अपने हमलों को तेज कर दिया है, साथ ही रूस के कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी देश ने रूस पर हमला किया है और उसकी जमीन पर कब्जा किया है. 

रूस के भीतरी इलाकों पर हमले कर सकता है यूक्रेन
दरअसल, मौजूदा समय में पश्चिमी देश इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि यूक्रेन लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के भीतरी इलाकों पर हमला करे. इस दौरान यह भी चर्चा चल रही है कि यूक्रेन मिसाइलों के जरिए रूस के सैन्य ठिकानों पर हमला करे. करीब एक महीने पहले रूस के कुर्स्क इलाके में यूक्रेन ने कब्जा कर लिया था. ऐसे में अब रूस अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर नियमों में बदलाव कर रहा है. रूस के अंदर परमाणु नियमों में सुधार करने का अंतिम निर्णय पुतिन के हाथों में है.

पुतिन की टिप्पणियों पर क्या बोला यूक्रेन
व्लादिमीर पुतिन ने अपने बयानों में सीधे तौर पर यूक्रेन का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए सिद्धांत में संशोधन आवश्यक था. दूसरी तरफ यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक ने कहा कि पुतिन की नए बयान ब्लैकमेलिंग से अधिक कुछ नहीं हैं. यरमक ने कहा, 'रूस के पास अब परमाणु ब्लैकमेलिंग के अलावा दुनिया को डराने के लिए कोई साधन नहीं हैं, लेकिन ये साधन अब काम नहीं करेंगे.'

यह भी पढ़ेंः पेजर, वॉकी-टॉकी विस्फोट से हिला हिजबुल्लाह, किसी का हाथ तो किसी की उड़ी आंख, मचा हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget