एक्सप्लोरर

भालू ने जंगल में खोजा हिडन कैमरा, रात में ले लीं 400 सेल्फी, कमेंट्स की आई बाढ़, देखिए लोगों के मजेदार रिएक्‍शन

Viral Photos: भालू की ये 'सेल्फी' देखकर आप भी चौंक जाएंगे... भला कोई जंगली जानवर भी इतना कूल हो सकता है? वायरल हो रहीं ये तस्‍वीरें हैं तो सच ही, इसीलिए तो लोग इन तस्‍वीरों से रोमांचित हो रहे हैं.

Bear Takes 400 Selfies: जंगलों में हिडन वाइल्‍डलाइफ कैमरे कभी-कभी जानवरों के लिए भी मजेदार हो सकते हैं. अमेरिका के कोलोराडो में ऐसे ही एक कैमरे में कैद एक काले भालू की एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है. कैमरे को देखने के बाद भालू ने कौतूहलवश अपनी 400 सेल्फी 'खींच' लीं. हां जी, अब बहुत-से लोग उन सेल्फियों पर कमेंट कर-करके मजे ले रहे हैं.

भालू की 'सेल्फी' देखकर आप भी चौंक गए होंगे न! अब तक टि्वटर पर इन तस्‍वीरों को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. बता दें कि भालू की ये कुछ तस्‍वीरें बोल्डर ओपन स्पेस और माउंटेन पार्क्स (OSMP) ने ट्विटर पर शेयर कीं और लिखा, "हाल ही में एक भालू ने एक हिडन कैमरे को खोजा और खुद ही अपनी तस्‍वीरें ले लीं. बाद में जब हमने उस कैमरे को देखा तो उसमें रिकॉर्ड 580 तस्वीरों में से लगभग 400 भालू की सेल्फी थीं."


भालू ने जंगल में खोजा हिडन कैमरा, रात में ले लीं 400 सेल्फी, कमेंट्स की आई बाढ़, देखिए लोगों के मजेदार रिएक्‍शन

रात में जंगल घूमते भालू ने लीं 400 सेल्फी 

ओपन स्पेस एंड माउंटेन के सीनियर वाइल्डलाइफ इकोलॉजिस्ट विल कीली ने कहा, 'इस तरह के हिडन कैमरे का उपयोग हम खुले स्थान पर वन्यजीवों की निगरानी के लिए करते हैं.' उन्होंने एक ब्लॉग लिंक भी साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे भालू इतनी सारी सेल्फी लेने में कामयाब रहा और कैमरों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया. OSMP के अनुसार, जब कोई जानवर वन्यजीव कैमरे के सामने कदम रखता है तो वह डिवाइस द्वारा स्नैप किया जाता है. कैमरा तब 10 से 30 सेकंड के लिए वीडियो कैप्चर करता है. रात में, कैमरे इन्फ्रारेड लाइट का उपयोग तस्वीरें बनाने के लिए करते हैं.

वायरल हो गईं ये तस्‍वीरें 

बहरहाल, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा किए जाने के बाद से, उनके पोस्ट को लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं. वहीं, हजारों लाइक्‍स और कमेंट्स भी मिले हैं. भालू की तस्‍वीरें देखकर एक यूजर ने लिखा, "सबसे अच्छी बात यह है कि सेल्‍फी कोई एक दो नहीं, बल्कि 400/580 थीं."

लोगों के कमेंट्स की आई बाढ़ 
एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये तस्‍वीरें शेयर करने के लिए थैंक्‍स! इस अनिश्चित समय में बहुत जरूरी मोमेंट देखने को मिला."

एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, "वाह, बड़ा अच्छा (भालू) है! यह प्रोफेशनल ढंग से मॉडलिंग कर सकता है," 

एक यूजर ने कहा, "सुनो, मुझे पता है कि भालू दांतों और पंजों के साथ काफी बड़े जानवर हैं जो दौड़ सकते हैं और तैर सकते हैं और अपना चेहरा खराब कर सकते हैं, लेकिन वे इस तरह के स्मार्ट और मजाकिया भी हैं,"

एक यूजर ने लिखा, ''वाह...क्‍या क्लिक हैं, मजा आ गया भालू तुमको देखकर.'

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा कभी 2 सिर वाला चींटीखोर? इसे खाना खाते देखकर होगी हैरानी, लाखों बार देखा गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget