एक्सप्लोरर

खत्मे-नबुवत के मुद्दे पर पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक झड़पें, 200 जख्मी, सेना तलब

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लाहौर, कराची, हैदराबाद, सरगोधा समेत कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं. इसमें कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई हैं. प्रदर्शनकारियों ने कानून मंत्री ज़ाहिद हामिद के घर पर तोड़फोड़ की.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब फैज़ाबाद इलाके में बीते कई दिनों से धरने पर बैठे कट्टरपंथियों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के दंगों के बाद अब भी कई शहरों में हालात तनावपूर्ण हैं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लाहौर, कराची, हैदराबाद, सरगोधा समेत कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं. इसमें कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई हैं. प्रदर्शनकारियों ने कानून मंत्री ज़ाहिद हामिद के घर पर तोड़फोड़ की. पुलिस और कट्टरपंथी धार्मिक गुटों के प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में छह लोगों के मारे जाने और 200 से अधिक के घायल होने के बाद कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना से मदद मांगी है. इस्लामाबाद में सेना की 111 ब्रिगेड और लाहौर में पकिस्तान रेंजर्स की टुकड़ियों को तैनात किया गया है. इस बीच UAE का दौरा पूरा कर पाकिस्तान सेनाप्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा वतन लौट आये हैं. आज सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के बीच अहम मुलाकात होनी है. कल दोनों के बीच फोन पर बात हुई थी जिसमें सेनाप्रमुख ने सरकार को कट्टरपंथियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में संयम बरतने की सलाह दी थी. बिगड़ते हालात के मद्देनजर पाकिस्तान में टीवी चैंनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई थी. साथ ही सोशल मीडिया साइट्स पर भी बंदिशें लगाई गई हैं. धरने को इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा आतंकी कार्रवाई बताए जाने के बाद प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को फैज़ाबाद धरना स्थल से शनिवार को बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई शुरू की थी. क्या है पूरी फसाद? सारा फसाद बीते माह पाकिस्तानी संसद में चुनाव कानून में खत्मे_नबुवत संबंधी प्रावधानों में संशोधन के बाद शुरू हुआ. इसे गैर इस्लामिक करार देते हुए कट्टरपंथी समूहों ने तीखा विरोध किया. इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने प्रस्तावित संशोधनों को वापस ले लिया. लेकिन प्रदर्शनकारी कानून मंत्री ज़ाहिद हामिद के इस्तीफे पर अड़े रहे. मामले को लेकर सरकार के बीच मध्यस्थता और समाधान के लिए कई दौर की बातचीत हुई. मगर हामिद के इस्तीफे की मांग को लेकर फैज़ाबाद इलाके में प्रदर्शनकारियों का धरना जारी था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget