एक्सप्लोरर

अमेरिका में कम हुई कोरोना से मौतों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 638 की मौत, अबतक 18 लाख संक्रमित

अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित मुल्क है. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. रविवार को अमेरिका में 20,350 नए केस सामने आए और 638 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 18 लाख से ज्यादा कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 106,195 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 18 लाख 37 हजार पार हो गई. वहीं कुल 1 लाख 06 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 5 लाख 99 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. कुल 6 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 33 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 379,902 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 29,918 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 161,764 कोरोना मरीजों में से 11,711 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

ट्रंप G7 में भारत, रूस, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया को आमंत्रित करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर तक जी7 शिखर सम्मेलन को स्थगित करने और भारत, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया को आमंत्रित करने का फैसला किया है ताकि 11 अन्य शक्तिशाली राष्ट्रों के बीच बीच चीन के भविष्य को लेकर रोडमैप तैयार करने की योजना पर चर्चा की जा सके.

ट्रंप ने बयान में कहा, वह सितंबर तक इसे स्थगित कर रहे हैं और रूस, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया और भारत को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कहते हुए निर्णय लिया, "मुझे नहीं लगता कि जी 7 के रूप में यह ठीक से दशार्ता है कि दुनिया में क्या चल रहा है. यह देशों का एक बहुत पुराना पड़ गया समूह बनकर रह गया है."

ये भी पढ़ें- अमेरिका: अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद 14 राज्यों में हिंसा का माहौल, 25 शहरों में कर्फ्यू

रूस: एक दिन में 9000 से अधिक नए केस सामने आए, मौत के मामलों में आई कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget