एक्सप्लोरर

अमेरिका में 16 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, अबतक 6% की मौत, 24% मरीज ठीक हुए

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से करीब एक तिहाई अमेरिका से ही हैं. यही नहीं, संक्रमण से दुनियाभर की करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का कैपिटल बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. गुरुवार को अमेरिका में 27,734 नए केस सामने आए और 1,359 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 22,140 नए केस आए थे और 1,403 लोगों की मौत हुई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 16 लाख से ज्यादा कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 96,295 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शुक्रवार सुबह तक बढ़कर 16 लाख 20 हजार पार हो गई. वहीं कुल 96,295 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि तीन लाख 82 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. कुल 5 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 24 फीसदी लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 366,357 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 28,885 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 153,441 कोरोना मरीजों में से 10,852 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

कोरोना पर अमेरिका और चीन की तनातनी कोरोना वायरस पर अभी अमेरिका और चीन की तनातनी कम भी नहीं होने पाई थी कि इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगा डाले. उन्होंने कहा कि चीन बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार मुहिम चला रहा है. डोनाल्ड ट्रंप का ये आरोप अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर काफी सनसनीखेज हो जाता है.

कोरोना वायरस की उत्पत्ति और जानकारी के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी थमा भी नहीं था कि चीन पर एक और गंभीर आरोप लग गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार जो बिडेन को फायदा पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि चीन उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान चला रहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “चीन एक बार फिर अमेरिका को बर्बाद करने के लिए दुष्प्रचार अभियान में लगा हुआ है. चीन लंबे वक्त से ऐसा ही करता आया है लेकिन जब से मैं आया हूं ऐसा करने में नाकाम रहा है.”

ये भी पढ़ें-

इटली: कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए अनोखा स्मार्ट हेलमेट तैयार, पूरा शरीर होगा स्कैन

कोरोना वायरस संकट: अमेरिका में करीब 3.9 करोड़ लोगों ने गंवाई नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget