एक्सप्लोरर

US Crime News: अमेरिकी महिला पर पति की हत्या का आरोप, गूगल सर्च से खुली पोल

Wife Killed Husband In US: अमेरिका की रहने वाली एक महिला पर अपने पति को फेंटानाइल की ओवरडोज खुराक देकर हत्या करने का आरोप है. मामले में गूगल सर्च हिस्ट्री ने उसकी पोल खोल दी है.

US Crime: एक अमेरिकी महिला पर कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी महिला की पहचान कोरी रिचिंस के रूप में की गई है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद दुख के बारे में एक किताब भी लिखी. हालांकि, हत्या के बाद उसने गूगल पर जो भी सर्च किया उससे आरोपी महिला की पोल खुल गई. 

रिपोर्ट के अनुसार, अनुसार, 33 वर्षीय कोरी ने पति की हत्या के बाद 'अमीरों के लिए लक्जरी जेल और जीवन बीमा कंपनियों को भुगतान करने में कितना समय लगता है', गूगल पर सर्च किया था. आरोपी महिला पर मार्च 2022 में अपने पति एरिक रिचिंस को फेंटानाइल की ओवरडोज खुराक देकर जहर देने का आरोप लगा है. हालंकि आरोपी महिला इन आरोपों से हमेशा इनकार करती है. 

हालांकि आरोपी महिला की चालाकी बहुत देर तक नहीं चल पाई. पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाईल फोन की पड़ताल की. तो पाया कि कोरी ने जो गूगल पर सर्च किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है. उसने उन बातों को गूगल पर सर्च किया था तो एक अपराधी करता है. जिसे पुलिस ने सुनवाई के दौरान अदालत में भी पेश किया है. 

इन बातों को आरोपी महिला ने किया था गूगल पर सर्च

1- यूटा की जेल
2- अमेरिका में अमीरों के लिए लक्जरी जेल
3- डिलीट किए गए मैसेज जांचकर्ता देख सकते हैं?
4- जीवन बीमा कंपनियां दावेदारों को भुगतान करने में कितना समय लेती हैं?
5- क्या पुलिस आपको लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर सकती है?
6- क्या मृत्यु प्रमाण पत्र पर मृत्यु का कारण बदला जा सकता है?
7- क्या नालोक्सोन हेरोइन के समान है?
8- मौत के गैर-प्राकृतिक तरीके को क्या माना जाता है?

कोर्ट ने महिला को माना समाज के लिए खतरा 

आरोपी महिला के बचाव पक्ष के वकील क्लेटन सिम्स का कहना है कि सर्च हिस्ट्री में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अपराध को इंगित करता है. हालांकि अभियोजकों का आरोप है कि पिछले साल 4 मार्च को (घटना वाले दिन) आरोपी महिला ने पुलिस को गलत सूचना दी थी, लेकिन चिकित्सा परीक्षक में उनके पति एरिक रिचिंस की मौत की असल वजह सामने आ गई. ऐसे में अदालत ने आरोपी महिला की जमानत याचिका खारिज कर दी है. साथ ही इसे समाज के लिए खतरा बताते हुए जेल में ही रहने का आदेश सुनाया है. 

ये भी पढ़ें: Saudi-China Relation: सउदी अरब और चीन के बीच दस अरब डॉलर का समझौता हुआ, क्या ये भारत के लिए चिंता की बात ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget