एक्सप्लोरर

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान में आई तकनीकी समस्या, उड़ान भरने के 25 मिनट बाद लौटना पड़ा वापस

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान में रविवार को उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी समस्या आ गई और वापस लौटना पड़ा. विमान के लैंड करने के बाद हैरिस ने मीडिया से कहा कि वे ठीक हैं. हैरिस उप राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर ग्वाटेमाला जा रही थीं.

वाशिंगटन: अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान में रविवार को उड़ान भरने के 25 मिनट बाद तकनीकी समस्या आ गई और वापस लैंड करना पड़ा. हैरिस ग्वाटेमाला के दौरे पर जा रही थीं. वाशिंगटन के बाहरी इलाके में ज्वाइंट बेस एंड्रयू पर विमान के वापस लौटने पर उन्होंने मीडिया से "मैं ठीक हूं. हम सभी ने थोड़ी प्रार्थना की, लेकिन हम ठीक हैं."   

हैरिस के साथ यात्रा कर रहे प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने कहा कि उपराष्ट्रपति के दूसरे विमान से रवाना होने की उम्मीद है और उनके यात्रा कार्यक्रम में देरी होने की संभावना नहीं है. सैंडर्स ने कहा "यह एक तकनीकी समस्या थी और सुरक्षा की कोई बड़ी चिंता नहीं थी." 

हैरिस पहली विदेश यात्रा पर जा रहीं ग्वाटेमाला और मैक्सिको
हैरिस इस सप्ताह ग्वाटेमाला और मैक्सिको का दौरा कर रही हैं. उनके दौरे से कोविड -19 से प्रभावित इन देशों में रिश्तों के मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है. अमेरिका में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी इन देशों से ही आते हैं. अवैध माइग्रेशन व्हाइट हाउस के सामने सबसे कठिन मुद्दों में से एक है और इस यात्रा को भी  उससे निपटने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से जोड़कर देखा जा रहा है. हैरिस की उप राष्ट्रपति के रूप में यह पहली विदेश यात्रा है. 
 
कुछ दिन पहले पीएम मोदी और हैरिस की हुई थी बातचीत
गौरतलब है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने   कमला हैरिस के साथ फोन पर बात की थी. इस दौरान भारत-अमेरिका वैक्सीन सहयोग को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों और कोरोना के बाद वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था सुधार के लिए दोनों देशों साझेदारी के संभावित योगदान पर भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि  "कुछ देर पहले उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बातचीत हुई. वैश्विक वैक्सीन साझा करने की अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मैं दिल से सरहना किया. मैंने उन्हें अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले समर्थन और एकजुटता के लिए भी धन्यवाद दिया."
 
यह भी पढ़ें-

Harry Meghan Welcome Baby Girl: दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, पत्नी मेगन मर्केल ने बेटी को दिया जन्म 

बिना किसी सुरक्षा के मधुमक्खियों का झुंड हटाती नजर आ रही है ये महिला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget