एक्सप्लोरर

JD Vance on Green Card: जेडी वेंस ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों की बढ़ा दी टेंशन, ग्रीन कार्ड पर कर दिया यह ऐलान

JD Vance on Green Card: ग्रीन कार्ड एक तरह से अमेरिका का स्थायी निवासी कार्ड है, जो आधिकारिक तौर पर विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति देता है.

JD Vance on Green Card: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ग्रीन कार्ड पर एक बयान ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों की चिंता निश्चित तौर पर बढ़ा दी होगी. वेंस ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा है कि ग्रीन कार्ड का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका में कोई भी विदेशी अनिश्चितकाल के लिए बस सकता है. उन्होंने कहा कि यह अमेरिका में हमेशा रहने की गारंटी नहीं देता.

फॉक्स न्यूज पर 'द इंग्राहम एंगल' की होस्ट लॉरा इंग्राहम के साथ एक इंटरव्यू में जेडी वेंस ने कहा, 'ग्रीन कार्ड धारक के पास अमेरिका में रहने का अनिश्चितकालीन अधिकार नहीं है. यह कोई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वाली चीज नहीं है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है. यह इस बारे में है कि हम अमेरिकी नागरिक के तौर पर किसे अपने राष्ट्रीय समुदाय में शामिल करने का निर्णय लेते हैं.

वेंस ने कहा, 'अगर विदेश मंत्री और राष्ट्रपति तय करते हैं कि इस व्यक्ति को अमेरिका में नहीं रहना चाहिए तो उस व्यक्ति को यहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. यह ग्रीन कार्ड का सामान्य अर्थ है.' वेंस का यह बयान कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और ग्रीन कार्ड धारक छात्र महमूद खलील की गिरफ्तारी के जवाब में आया है. खलील को इजरायल-हमास युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उसकी भूमिका के लिए हिरासत में लिया गया था.

अमेरिकी नागरिकता का रास्ता है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड एक तरह से अमेरिका का स्थायी निवासी कार्ड है, जो आधिकारिक तौर पर विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति देता है. इसी के आधार पर प्रवासी लोग अमेरिका की नागरिकता के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. ग्रीन कार्ड के सहारे अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं. अमेरिका में करीब 28 लाख भारतीयों के पास ग्रीन कार्ड है.

ट्रंप के आने से बढ़ गई सख्ती
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में प्रवासियों पर सख्ती बढ़ी है. अवैध प्रवासियों को जहां सैन्य विमान में भर-भर के उनके देश छोड़ा जा रहा है, वहीं वैध प्रवासियों को भी अमेरिका में रहने के लिए वीजा से लेकर ग्रीन कार्ड तक पर हो रही सख्ती से गुजरना पड़ रहा है. अब तक यह साफ हो चुका है कि ट्रंप के कार्यकाल में यानी अगले चार साल तक अमेरिका में स्थायी या अस्थायी तौर पर रहना और वहां की नागरिकता हासिल करना इतनी आसान प्रक्रिया नहीं रहने वाली है.

यह भी पढ़ें...

Mark Carney on Trump: 'कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेंगे', कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही ट्रंप पर गरजे मार्क कार्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
इंडनेशिया पहुंचे पीएम मोदी तो प्रोटोकॉल तोड़ ऐसे हुआ प्रेसिडेंट ने किया ग्रैंड वेलकम, जानें क्यों चीन की नजर
PoK Protest: PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, रावलकोट से कोटली तक सड़कों पर लोग, पाकिस्तान को अल्टीमेटम
PoK में 28 दिनों के आंदोलन के बाद प्रदर्शन तेज, सड़कों पर हजारों लोग, पाकिस्तान सरकार को अल्टीमेटम
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget