एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक वापस लौटेंगे अमेरिकी सैनिक, जानिए क्या है वजह

संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त समाचार के अनुसार संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और कतर इस महीने अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय तथा समावेशी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि तुर्की में 24 अप्रैल से चार मई तक ‘अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर इस्तांबुल सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की एक मई की समय सीमा को बढ़ाकर 11 सितंबर करने का फैसला किया है, जो 9/11 हमले की 20वीं बरसी है. अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बाइडेन कई हफ्तों से इसके संकेत दे रहे थे कि वह उस समय सीमा को बढ़ा सकते हैं जो ट्रंप प्रशासन ने तालिबान के साथ बातचीत कर के तय की थी.

यह स्पष्ट हो गया था कि ढाई हजार सैनिकों की वापसी एक मई तक करना कठिन होगा. घोषणा होने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बाइडेन के निर्णय की जानकारी दी थी. पहली बार यह खबर 'द वाशिंगटन पोस्ट' के हवाले से आई थी. इस बीच संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त समाचार के अनुसार संयुक्त राष्ट्र, तुर्की और कतर इस महीने अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय तथा समावेशी सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं.

इस सम्मेलन का लक्ष्य न्यायपूर्ण और राजनीतिक समझौते की खातिर वर्तमान अफगान वार्ता में तेजी लाना है. संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि तुर्की में 24 अप्रैल से चार मई तक ‘अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर इस्तांबुल सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा जिसमें अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधि भाग लेंगे. संयुक्त राष्ट्र ने कहा, “सम्मेलन के सह आयोजक, संप्रभु, स्वतंत्र और एक अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

40 वैश्विक नेताओं को आमंत्रित करेंगे बाइडेन 

खबर है कि जल्द आयोजित होने वाले वैश्विक जलवायु चर्चा कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 40 वैश्विक नेताओं को आमंत्रित किया है. बताया जा रहा है कि बाइडन प्रशासन ने पहली वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आमंत्रित किया है. कार्यक्रम का आयोजन 22 और 23 अप्रैल को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

अमेरिका ने की जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर अस्थायी रोक की सिफारिश, खून के थक्के जमने की आई है शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget