एक्सप्लोरर

मिसाइल परीक्षण करने वाले ईरानी यूनिट्स पर अमेरिका ने बैन लगाया

वॉशिंगटन: मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को ईरान की तरफ से खारिज किए जाने के बाद अमेरिका ने दो दर्जन से अधिक ईरानी यूनिट्स पर बैन लगा दिए. बैन का एलान उस वक्त किया गया है जब एक दिन पहले ट्रंप ने कथित गैरज़िम्मेदाराना हरकत और कथित तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव 2231 का उल्लंघन करते हुए बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने पर ईरान को चेतावनी दी थी. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ईरान ने पहली बार बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. तेहरान का कहना है कि उसकी मिसाइलें संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों का उल्लंघन नहीं हैं क्योंकि वे सिर्फ रक्षा उद्देश्यों के लिए हैं और उनको परमाणु हथियार ले जाने के सक्षम नहीं बनाया गया है. खबरों के अनुसार ईरान के मिसाइल परीक्षण तेहरान से करीब 225 किलोमीटर पूर्व सेमनान इलाके में किया गया. इस मिसाइल की मारक क्षमता 600 मील है. अमेरिकी ने कहा कि ईरान की कई ऐसे इकाइयों और व्यक्तियों पर बैन लगाए हैं जो ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए तकनीक और सामान हासिल करने में सहयोग देने और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-कुद्स फोर्स को मदद देने में शामिल हैं. अमेरिका के वित्त विभाग जॉन ई स्मिथ ने कहा, ‘‘आतंकवाद को ईरान के निरंतर सहयोग और इसके बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के विकास ने क्षेत्र, दुनिया भर में हमारे सहियोगियों और अमेरिका के लिए खतरा पैदा किया है.’’ उधर, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने अमेरिकी चेतावनी का हवाला देते हुए कहा कि खतरों का सामना करने के बावजूद उनका देश कभी युद्ध नहीं छेड़ेगा. आग के साथ खेल रहा है’ ईरान: ट्रंप मिसाइल परीक्षण को लेकर तेहरान द्वारा वॉशिंगटन की चेतावनी को खारिज किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान ‘आग के साथ खेल रहा है.’ एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, ‘‘ईरान आग के साथ खेल रहा है- उन्हें इस बात का एहसास नहीं हैं कि राष्ट्रपति ओबामा उनके प्रति कितने मेहरबान थे. मैं नहीं हूं.’’ ट्रंप प्रशासन ने इसका संकेत दिया था कि ईरान पर पहले से अधिक सख्त बैन लगाए जा सकते हैं. देश पर लगाए गए बैन उसी ओर इशारा करते हैं. ईरान ने एक बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण की पुष्टि की है, हालांकि उसने परमाणु समझौते से संबंधित शर्तों के उल्लंघन से इंकार किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ वॉर में इजरायल से दूरी, डोनाल्ड ट्रंप की ये कौन सी नीति?
एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ वॉर में इजरायल से दूरी, डोनाल्ड ट्रंप की ये कौन सी नीति?
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget