एक्सप्लोरर

US Shooting: अमेरिका में फिर फायरिंग की घटना, इस बार मॉल के भीतर चली गोलियां, हमलावर फरार

Firing incident in US: घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने शेयर किए. एक वीडियो फुटेज में ब्लूमिंगटन पुलिस को बंदूकधारी की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं.

Firing incident in US Again:  अमेरिका (US) में गोलीबारी की घटनाएं लगातार जारी है. अब मिनेसोटा (Minnesota) के ब्लूमिंगटन (Bloomington) में मॉल ऑफ अमेरिका (Mall of America- MOA) के अंदर कई गोलियां चलाई गईं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ब्लूमिंगटन पुलिस (Police) के अनुसार, संदिग्ध पैदल ही मॉल (Mall) से भाग गया और अधिकारी गवाहों का बयान दर्ज कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी भी पीड़ित का पता नहीं चला है.  पुलिस ने बताया कि मॉल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया.

पुलिस ने कहा कि शॉपिंग सेंटर के अंदर कम से कम तीन गोलियां चलाई गईं. शाम करीब छह बजे डरे हुए दुकानदारों ने मिनेसोटा मॉल में जगह-जगह शरण ली.  घटना के बाद इसके कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों द्वारा शेयर किए गए हैं. एक वीडियो फुटेज में ब्लूमिंगटन पुलिस को बंदूकधारी की तलाश करते हुए दिखाया गया है. एक अन्य वीडियो में तीन शॉट सुने जा सकते हैं.

पुलिस ने बाद में कहा कि शूटिंग पर काबू पा लिया गया और लॉकडाउन हटा लिया गया. बंदूकधारी फरार हो गया. यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोई घायल हुआ था या नहीं.  बता दें इससे पहले सोमवार (1 अगस्त) की रात कैपिटल हिल से ज्यादा दूर पूर्वोत्तर वाशिंगटन (Washington) में कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बंदूक हिंसा बनी अमेरिका में चिंता का विषय 
संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा (Gun Violence) की बढ़ती घटनाओं के बीच  राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की जरूरत है.

इसके अलावा, 22 जून को, उवाल्डे (Uvalde), बफ़ेलो (Buffalo) और टेक्सास (Texas) में हाल ही में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं के बाद अमेरिकी सांसदों का एक समूह एक बहुप्रतीक्षित समझौते के तहत द्विदलीय बंदूक सुरक्षा बिल तक पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: एमनेस्टी इंटरनेशनल पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, लगाया गंभीर आरोप

Nancy Pelosi Taiwan Visit: ग्लोबल टाइम्स के जरिए चीन का अमेरिका पर हमला, कहा- ताइवान की आड़ में हमें दबाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget