एक्सप्लोरर

HIMARS Rocket: क्या है अमेरिकी HIMARS रॉकेट सिस्टम जिसका यूक्रेन कर रहा है इस्तेमाल, रूस के S-400 से कैसे है अलग?

HIMARS Rocket Features: ये हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है. ये हाईटेक हल्का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है. इसमें व्हील लगे हुए हैं, जिससे जंग के दौरान बिल्कुल आसानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है

HIMARS Rocket Systems: रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी तक जारी है. इस बीच अमेरिका के HIMARS रॉकेट सिस्टम की खूब चर्चा हो रही है. इस रॉकेट सिस्टम को यूक्रेन में इस्तेमाल किया जा रहा है. अमेरिका (America) ने रूसी सैनिकों से मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को ये HIMARS रॉकेट सिस्टम (HIMARS Rocket Systems) दिया है. ये हथियार रूसी सैनिकों के साथ संघर्ष में यूक्रेन (Ukraine) के लिए एक तरह से ब्रह्मास्त्र साबित हुआ है.

HIMARS हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है. ये एक हाईटेक हल्का मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर है. इसमें व्हील लगे हुए हैं, जिससे जंग के दौरान बिल्कुल आसानी से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.  

अमेरिकी HIMARS रॉकेट सिस्टम कितना कारगर?

रूस और यूक्रेन जंग में अमेरिका ने भी हथियारों से यूक्रेन की मदद की है. अमेरिका ने यूक्रेन को HIMARS रॉकेट सिस्टम दिया है, जो रूसी सैनिकों से मुकाबले में काफी कारगर साबित हुआ. ये हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम है. इसमें पहिए लगे हुए हैं. इसकी मारक क्षमता 80 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर तक है. इस रॉकेट सिस्टम को M1140 ट्रक में फिट किया गया है. इसमें 6 रॉकेट को एक साथ लोड किया जा सकता है. अमेरिका ने जो हथियार यूक्रेन को दिए हैं उसकी मारक क्षमता 80 किलोमीटर है. इसे बहुत ही कम लोगों की टीम के साथ ऑपरेट किया जा सकता है. 

रूस का S-400 मिसाइल सिस्टम

रूस के S-400 मिसाइल सिस्टम को दुनिया का बेहद ही प्रभावी एअर डिफेंस सिस्टम माना जाता है. ये आधुनिक रडारों से लैस है. इसकी मारक क्षमता 400 किलोमीटर तक है. ये एक साथ 36 टारगेट को भेदने में सक्षम है. दुश्मन देशों के मिसाइलों और जेट को एंटी मिसाइल के जरिए हवा में मार गिरा सकती है. ये दुश्मन के लड़ाकू विमानों को आसानी से ट्रैक कर सकता है.

HIMARS कितना प्रभावी?

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) में जंग पिछले कई महीनों से जारी है. यूक्रेन HIMARS रॉकेट सिस्टेम का इस्तेमाल भी कर रहा है. बताया जा रहा है कि ये रूसी सैनिकों से संघर्ष में यूक्रेन के लिए काफी कारगर साबित हुआ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने भी इस रॉकेट सिस्टम के लिए अमेरिका का शुक्रिया अदा किया था. रूसी राष्ट्रपति का मानना है कि सिर्फ आधुनिक और ताकतवर हथियार ही रूस को रोक सकते हैं. अमेरिका ने अभी हाल ही में यूक्रेन को 400 मिलियन डॉलर की सैन्य मदद का एलान किया था, जिसमें HIMARS रॉकेट सिस्टम भी शामिल था.

ये भी पढ़ें:

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के श्रीलंका छोड़कर भागते ही कोलंबो में बिगड़े हालात, उग्र भीड़ बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ी, जानें 10 बड़ी बातें

Elon Musk Twitter Deal: ट्विटर ने दर्ज किया मुकदमा तो एलन मस्क ने रिएक्ट करने में नहीं की देरी, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget