एक्सप्लोरर

Vivek Ramaswamy Worth: ट्रंप के बाद रिपब्लिकन पार्टी में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं विवेक रामास्वामी, जानें इतनी कम उम्र में कैसे बने अरबपति

Vivek Ramaswamy Worth: विवेक रामास्वामी अमेरिका के सबसे अमीर 30 लोगों में से एक है. साथ ही वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करने वाले दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं.

Vivek Ramaswamy: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, जिसमें रिपब्लिकन उम्मीदवार के रूप में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. उन्हें कुछ लोग डोनाल्ड ट्रंप के विकल्प के रूप में देख रहे हैं. अपनी हाज़िर जवाबी और मुस्कान के सहारे विवेक रामास्वामी अपने अन्य प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ चुके हैं. 

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन में लगी हुई है. इसी कड़ी में गुरुवार (24 अगस्त) को पार्टी के आठों उम्मीदवारों की लाइव टीवी डिबेट हुई. जिसमें विवेक रामास्वामी चर्चा का केंद्र बन गए. डिबेट के दौरान क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर उन्होंने कहा, मैं इस मंच पर एकमात्र व्यक्ति हूं, जिसे ख़रीदा नहीं जा सकता.

अपनी इस बात पर उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी. डीबेट के दौरान विवेक बार बार यह जताने का प्रयास कर रहे थे कि वे स्टेज पर खड़े उम्मीदवारों से बिल्कुल अलग हैं.

एक और बहस होनी बाकी 

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर ये प्राइमरी राउंड की पहली बहस थी और इनके बीच एक राउंड की बहस और होनी है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि विवेक रामास्वामी ने अबसे पहले सरकार में किसी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ा है. साथ ही, उन्होंने 2004 से 2020 के बीच कभी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान तक नहीं किया है.

9 अगस्त 1985 को संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो में जन्मे विवेक रामास्वामी मूल रूप से भारतवंशी हैं. साथ ही विवेक रामास्वामी अमेरिका के सबसे अमीर तीस लोगों में से एक है. उन्होंने यह मुकाम खुद की बदौलत हासिल किया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले विवेक रामास्वामी की कुल संपत्ति $1 बिलियन से अधिक थी, जिससे वह देश के 20 सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक बन गए.

साथ ही, वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं. विवेक रामास्वामी के आगे केवल डोनाल्ड ट्रंप हैं, जिनकी कुल संपत्ति फोर्ब्स ने पिछली बार 2.5 बिलियन डॉलर आंकी थी. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, विवेक रामास्वामी फिलहाल  950 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. 

2014 में की थी बायोटेक कंपनी की स्थापना

विवेक रामास्वामी ने 2014 में अपनी खुद की बायोटेक कंपनी, रोइवंत साइंसेज (ROIV.O) की स्थापना की, जिसने उन दवाओं के लिए बड़ी कंपनियों से पेटेंट खरीदे, जो अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं की गई थीं. यह कंपनी  2021 में सार्वजनिक हुई. इस साल इसका स्टॉक लगभग 40% बढ़ा है, जिससे रामास्वामी की 10% हिस्सेदारी का मूल्य लगभग $600 मिलियन तक बढ़ गया है. 

ये फार्मूला हुआ हिट 

रामास्वामी, जिनका पालन-पोषण उनके माता-पिता ने हिंदू धर्म में किया था, लेकिन वे कैथोलिक हाई स्कूल में पढ़े. 29 साल की उम्र में बायोटेक कंपनी शुरू करने से पहले वे क्यूवीटी में हेज फंड विश्लेषक थे. उन्होंने रोइवंत साइंसेज (ROIV.O) की कल्पना एक ऐसी कंपनी के रूप में की, जो ऐसी दवाएं विकसित करेंगी जिन्हें बड़े दवा निर्माताओं द्वारा नजरअंदाज कर दिया जाता है. ऐसे में रामास्वामी का यह फॉर्मूला हिट हो गया. 

फोर्ब्स के अनुसार, रामास्वामी ने क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ यूट्यूब और डिजिटल भुगतान फर्म मूनपे में भी निवेश किया है. इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट की भी स्थापना की है, जिसका मूल्य हाल ही में $300 मिलियन आंका गया है. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump Case: इस साल चार बार सरेंडर कर चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानें उन पर लगे हैं कितने गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget