एक्सप्लोरर

US President Election 2024: जो बाइडेन लड़ेंगे 2024 का राष्ट्रपति चुनाव, कहा- लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े होना पड़ता है

US President Election News: जो बाइडेन के चुनावी मैदान में उतरने पर संशय इसलिए भी बना हुआ था कि हाल फिलहाल में उनकी लोकप्रियता कम हुई है, लेकिन उनके एलान के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है.

Joe Biden News: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार (25 अप्रैल) को इस बात का एलान किया कि वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे. बाइडेन ने व्हाइट हाउस के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन का एक वीडियो ट्वीट करते हुए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया है. 

ट्वीट के कैप्शन में जो बाइडेन ने लिखा है कि हर पीढ़ी के पास एक ऐसा मौका आता है, जब उन्हें लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े होना पड़ता है. यह मौलिक स्वतंत्रता के लिए होता है. इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने जा रहा है. हमसे जुड़िए. राष्ट्रपति चुनाव के लिए बाइडेन ने अपने चुनावी अभियान टीम की घोषणा कर दी है. 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, बाइडेन ने फिर से व्हाइट हाउस की वरिष्ठ अधिकारी और लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकर्ता जूली शावेज रोड्रिग्ज को अपने चुनाव अभियान के प्रबंधन के लिए चुना है. इससे पहले सोमवार (24 अप्रैल)  को मीडिया से बात करते हुए जो बाइडेन ने कहा था कि मैं पहले ही बता चुका हूं कि मैं फिर चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहा हूं. मैं जल्द ही इसकी घोषणा कर दूंगा. 

'जो बाइडन और मैं फिर से इलेक्शन लड़ने जा रहे हैं'

जो बाइडन के फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के एलान के बाद देश की उप-राष्ट्रपति 58 साल की कमला हैरिस ने भी कहा है कि वो उप-राष्ट्रपति पद की दौड़ में दोबारा शामिल होंगी. आज से 3 साल पहले 2020 में कमला हैरिस पहली अफ्रीकी- अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी मूल की उप-राष्ट्रपति बनी थीं.

उन्होंने ट्वीट किया है कि वो दोबारा चुनाव में उतरेंगी. ट्वीट में लिखा, “एक अमेरिकी होने के वास्ते हम आजादी और हक में यकीन रखते हैं. हमें भरोसा है कि हमारा लोकतंत्र उतना ही शक्तिशाली होगा जितना हमारी इसके लिए लड़ने की चाह है. इसी वजह से जो बाइडन और मैं फिर से इलेक्शन लड़ने जा रहे हैं.”

ट्रंप भी हैं मैदान में 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, जो पिछले दिनों सुर्ख़ियों में बने हुए थे. उन्होंने पिछले साल नवंबर 2022 में 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार के तौर पर नामांकन की घोषणा की थी. बता दें कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर, 2024 को होगा. ऐसे में इस बात पर संशय बना हुआ था कि क्या इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन चुनावी मैदान में नजर आएंगे.

जो बाइडेन के चुनावी मैदान में उतरने पर संशय इस लिए भी बना हुआ था कि हाल फिलहाल में उनकी लोकप्रियता कम हुई है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट दावा कर रहे हैं  कि बाइडेन के नाम पर पार्टी के अंदर भी सहमति नहीं बन रही है. लेकिन आखिरकार उन्होंने अपना नाम तय कर दिया कि वो इस बार भी चुनाव लड़ेंगे .

ये भी पढ़े: US Texas: US के टेक्सास में 6 गाय मिली मृत, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget