एक्सप्लोरर

20 से ज्यादा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर चुके ट्रंप ने ‘मी टू’ का मजाक बनाया

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन साल 1978 से 2013 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर कम से कम 23 महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. वहीं, 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोटिंग से ठीक पहले ट्रंप का एक पुराना रेडियो इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने एक महिला को उसके प्राइवेट पार्ट्स से पकड़ लेने की बात को शेखी बघारते हुए इंटरव्यू लेने वाले को बताया था.

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ चल रहे ‘मी टू’ अभियान का मजाक बनाते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रेस द्वारा लागू किए जा रहे नियमों के कारण उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना पड़ रहा है. ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में मध्यावधि चुनाव से जुड़ी एक रैली के दौरान ‘द गर्ल दैट गॉट अवे’ मुहावरे की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘एक मुहावपा है, लेकिन ‘मी टू’ के नियमों के तहत मुझे अब उस मुहावरे का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है. मैं ऐसा नहीं कर सकता.’’

‘द गर्ल दैट गॉट अवे’ मुहावरे का प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए होता है जिसने कभी आपसे प्रेम किया था और फिर आपको छोड़कर चला गया. लेकिन आप अभी तक उस व्यक्ति से प्रेम करते हैं और उसे याद करते हैं. मीडिया की ओर इशारा करते हुए ट्रंप ने कहा कि मीडिया को छोड़कर बाकी सबके लिये वह ‘पुराने और वास्तविक’ मुहावरे का ही प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘वहां जो लोग मौजूद हैं उन्हें छोड़कर बाकी के लिये मैं इसका ही इस्तेमाल करुंगा. वो लोग कहेंगे, सुना आपने राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? आपने सुना कि उन्होंने क्या कहा?’’

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन साल 1978 से 2013 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर कम से कम 23 महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं. वहीं, 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोटिंग से ठीक पहले ट्रंप का एक पुराना रेडियो इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने एक महिला को उसके प्राइवेट पार्ट्स से पकड़ लेने की बात को शेखी बघारते हुए इंटरव्यू लेने वाले को बताया था.

वहीं, उन्होंने ब्रेट कैवनाग नाम के जिस व्यक्ति को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने के लिए नॉमिनेट किया था उनके खिलाफ उनके साथ हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक महिला ने सामने आकर यौह हंसा के आरोप लगाए. बावजूद इसके ट्रंप अड़े रहे और कैवनाग को सुप्रीम कोर्ट का जज बनवाकर ही दम लिया. ऐसी बातों के बाद मी टू का उनके द्वारा मजाक बनाया जाना अमेरिका को मिले फर्स्ट वर्ल्ड यानी दुनिया को राह दिखाने वाला देश होने के तमगे पर सवाल खड़े होता है.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget