एक्सप्लोरर

अंडमान: आदिवासियों को ईसाई बनाने निकले मृत अमेरिकी को एक दिन पहले हुआ था मौत का आभास

चाउ के धर्म परिवर्तन की इस मुहिम के दौरान एक युवा सेंटिनल ने उनके ऊपर तीर चलाया था जो उनके वाटर प्रूफ बाइबिल तो छेदता हुआ पार कर गया. बावजूद इसके वो एक बार फिर इन लोगों को पास इस सोच के साथ पहुंचे की वो भगवान के संदेश वाहक हैं.

पोर्ट ब्लेयर/वॉशिंगटन: अंडमान में आदिवासियों के तीर से मौत का शिकार हुए अमेरिकी नागरिक के बारे में एक अश्चर्यजनक बात सामने आई है. जिस दिन उसकी हत्या हुई थी उसके एक रात पहले जोहान चाउ को लगा था कि उसकी मौत तय है. इस द्वीप के लोगों को ईसाई बनाने निकले चाउ ने इसी रात लिखा था कि वो डरे हुए हैं.

मौत से एक रात पहले चाउ ने लिखा, "सूरज को डूबते हुए देखना खूबसूरत है - मैं रो भी रहा हूं ... ऐसा भी लग रहा है कि कहीं ये मेरा आखिरी सूर्यास्त तो नहीं होगा." अंडमान द्वीप के सेंटिनल लोगों के साथ उनकी आख़िरी मुलाकात अच्छी नहीं रही थी. सेंटिनल मूल के लोग शिकार प्रवृति के होते हैं और अभी तक उन्होंने बाहरी दुनिया द्वारा संपर्क के सभी प्रयासों को ख़ारिज कर दिया है.

चाउ के धर्म परिवर्तन की इस मुहिम के दौरान एक युवा सेंटिनल ने उनके ऊपर तीर चलाया था जो उनके वाटर प्रूफ बाइबिल तो छेदता हुआ पार कर गया. बावजूद इसके वो एक बार फिर इन लोगों को पास इस सोच के साथ पहुंचे की वो भगवान के संदेश वाहक हैं. चाउ लिखते हैं, "भगवान, क्या ये शैतान का आख़िरी गढ़ है जहां किसी को आपके बारे में नहीं पता या आपका नाम तक सुनने का मौका नहीं मिला?"

उन्होंने ये बातें एक डायरी में लिखी हैं जिसे उनकी मां ने अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट को सौंप दी है. ये डायरी उस नाविक के पास थी जो चाउ को इस द्वीप पर लेकर आया था. इसमें चाउ ने पेन और पेंसिल से 13 पन्नों में इस दौरान जो भी हुआ उसके बारे में लिखा है. द्वीप पर चाउ के आख़िरी दौरे की अगली सुबह इसी नाविक ने देखा कि उनके शरीर को रेत में दफनाया जा रहा है.

अंडमान की राजधानी निकोबार की पुलिस ने एक हेलिकॉप्टर और पुलिस की टीम को घटना स्थल पर भेजकर ये पता लगाने की कोशिश की कि क्या चाउ का शरीर वापस लाया जा सकता है. अपना सहयोग देने के लिए अमेरिकी राजनयिक भी पोर्ट ब्लेयर पहुंचे हैं. चाउ की डायरी में एक युवा के उस दिमागी सनक की झलक है जो सेंटिनल मूल के लोगों को ईसाई बनाना चाहता है.

आपको बता दें इस समुदाय के लोग बाहरी दुनिया के संपर्क से लगभग अछूते रहे हैं और इस मामले में इन्हें भारतीय कानून का संरक्षण प्राप्त है. डायरी से ये भी साफ है कि चाउ को पता था कि उनका ये मिशन गैरकानूनी था और उन्होंने उन प्रयासों का भी ज़िक्र किया है जो उन्होंने भारतीय अधिकारियों से बचने के लिए की थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अमेरिकी नागरिक ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था.

आपको ये भी बता दें कि 2015 से अभी तक चाउ ने इस जगह के चार दौरे किए थे. आपको बता दें कि इस जनजाति की तीर का शिकार हुए चाउ के परिवार का कहना है कि उन्होंने बेटे की हत्या करने वालों को माफ कर दिया है. चाउ को यहां तक पहुंचने में मदद करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, भारतीय प्रशासन का कहना है कि उनका शरीर वापस पाने में अभी कुछ वक्त लग सकता है. चाउ की हत्या इसी हफ्ते हुई है.

ये भी देखें

इलेक्शन वायरल: पैसे लेकर महिलाओं के वोट देने के दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'धरती से एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
'एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
US Israel Iran War Live: अमेरिका ने ईरान के तेहरान में किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार
Live: अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
Embed widget