एक्सप्लोरर

इमरान खान पर निशाना बनाकर पाक नेता ने किया ट्वीट, अमेरिकी दूतावास के री-ट्वीट से पैदा हुआ विवाद

मंगलवार को ट्विटर पर #ApologiseUS_Embassy ट्रेंड करने लगा. विवाद को बढ़ता देख दूतावास ने बुधवार को सफाई दी कि उनके हैंडल से ट्वीट अनाधिकृत तरीके से किया गया है.

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और पाकिस्तान सरकार में तनाव बढ़ गई और उसकी वजह है विपक्षी नेता की तरफ से प्रधानमंत्री इमरान खान को निशाना बनाकर किया गया ट्वीट. दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और विपक्षी पीएमएल-एन पार्टी के नेता अहसान इकबाल 'वाशिंगटन पोस्ट' के एक पोस्ट पर टिप्पणी की, जिसमें यह कहा गया था- “ट्रंप की हार दुनिया के तानाशाहों और दुर्जन नेताओं के लिए झटका है.”

इकबाल ने बिना इमरान खान ने नाम लिए हुए ट्वीट किया- “हमारे यहां पाकिस्तान में भी है. इंशाअल्लाह उन्हें भी जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.”

मंगलवार की शाम को अमेरिकी दूतावास के ट्वीटर हैंडल से इस ट्वीट को री-ट्वीट कर दिया गया. इसकी वजह से ट्विटर पर भारी विवाद पैदा हो गया। मंगलवार को ट्वीट पर #ApologiseUS_Embassy ट्रेंड करने लगा. विवाद को बढ़ता देख दूतावास ने बुधवार को सफाई दी गई कि उनके हैंडल से ट्वीट अनाधिकृत तरीके से किया गया है.

इसमें कहा गया- “डियर फॉलोअर्स: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के ट्विटर एकाउंट को पिछली रात बिना ऑथराइजेशन के एक्सेस कर लिया गया. अमेरिकी दूतावास राजनीतिक संदेशों को ना ही पोस्ट किया है और ना ही उसे री-ट्वीट किया है. हम किसी भी तरह के हुए कंफ्यूजन के लिए माफी मांगते हैं, जिसकी वजह से यह अनाधिकृत पोस्ट हुआ है.”

इसके बाद विवाद का निपटारा हो जाना चाहिए था. लेकिन, मनवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और सिंद के गवर्नर इमरान इस्माइल ने बुधवार को अमेरिकी दूतावास से मांफी की मांग की है.

मजारी ने ट्वीट करते हुए कहा- “यह अच्छा नहीं है खासकर इतनी देर के बाद. साफतौर पर एकाउंट के हैक नहीं किया गया और जिसके पास एक्सेस था उसने इसका इस्तेमाल किया है बिना ‘ऑथराइजेशन’. अमेरिकी दूतावास में काम कर रहे कुछ लोग खास राजनीतिक पार्टी के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं जो अस्वीकार्य है और इसका स्टाफ वीजा स्क्रूटनी समेत गंभीर नतीजा होगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget